यूट्यूबर शोभा यादव के कौन से गीत पर उठा जातीय विवाद? महासभा ने की कार्रवाई की मांग

महोबा के वीर शिरोमणि आल्हा- उदल को लेकर एक यूट्यूब गीत में जाति को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। इस गीत के बाद अब आंदोलनकारियों ने विवादित गाने को हटाने के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। पढ़ें पूरा मामला कफील अहमद की रिपोर्ट में…

MAHOBA NEWS

महोबा में वीर आल्हा-उदल को लेकर यूट्यूब पर प्रसारित एक गीत ने जिले में नया जातीय विवाद खड़ा कर दिया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता संगठन ने इस गीत पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इससे जुड़ी यूट्यूबर शोभा यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बीते शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा लिखने की मांग की है।

क्या है संगठन का आरोप ?

संगठन का आरोप है कि वीडियो में आल्हा-उदल जैसे ऐतिहासिक वीरों को यादव जाति से जोड़कर भ्रामक जानकारी पेश की गई है। इसके साथ ही वीडियो में हथियारों का अनुचित इस्तेमाल और डर फैलाने वाले दृश्य दिखाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के मुताबिक, आल्हा-उदल बनाफर क्षत्रिय कुल से थे, जिनके पिता दक्षराज खुद एक तेजस्वी क्षत्रिय थे। ऐसे में उनकी जाति और वंश पर सवाल उठाना न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ है, बल्कि पूरे क्षत्रिय समाज का अपमान भी है।

महासभा ने प्रशासन को दी चेतावनी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में जानबूझकर डर और दबदबा दिखाने के लिए असलहों का प्रदर्शन किया गया है, जो समाज में तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। महासभा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर विवादित वीडियो को हर एक सोशल प्लेटफॉर्म से नहीं हटावाया तो सही नहीं होगा।

माफी नहीं मांगी तो करेंगे आंदोलन

वहीं, यूट्यूबर शोभा यादव ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संगठन ने यह भी साफ किया है कि अगर समय रहते मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ