Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शादी के दौरान एक अजीब घटना हो गई। दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने ही वाले थे कि एक महिला वहां पहुंच गई। महिला ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताया। कहा कि वह इस युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। हंगामा शुरू होते ही घर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। मामला बढ़ने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हे के परिजनों को लड़की की शादी के लिए खर्च हुआ अब तक का पूरा पैसा देना पड़ा। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन ही बरात लेकर बैरंग लौट गया।
यह भी पढ़ें: Delhi HC ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को किया सस्पेंड, राउज एवेन्यू कोर्ट में थे तैनात
लड़की की शादी गौरहारी निवासी खूबचंद्र के बेटे बृजकिशोर से तय हुई थी। बरात महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के गांव स्यावन गई थी। इसी बीच लड़के की गर्लफ्रेंड पहुंच गई और हंगामा करने लगी। दुल्हन ने हंगामे के बीच लड़के से शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने शादी का पूरा खर्चा देने की मांग की। बाद में तय हुआ कि लड़का पक्ष पूरे खर्च का निर्वहन करेगा। रकम भरने के बाद शादी न करने पर सहमति बनी और दूल्हा बरात लेकर लौट आया। युवती ने बताया कि वह गोहांड की रहने वाली संतोषी है। कोरोना काल में दोनों गुजरात में साथ रहे थे। उसके दो बेटे और एक बेटी है।
पहले भी लड़का-लड़की में हो चुका विवाद
पुलिस के अनुसार संतोषी और बृजकिशोर में पहले भी विवाद हो चुका है। गौरहारी चौकी में केस आया था, जिसमें समझौता हो गया। अब फिर मामला सामने आया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुल्हन के पिता ने बताया कि उनकी 4 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी की शादी के लिए उन्होंने 3 बीघा जमीन भी बेची थी। लेकिन हंगामे के बाद बरात बैरंग लौट गई। अब घर में सन्नाटा पसरा है। बेटी की शादी को लेकर वे परेशान हैं।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
2 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
5 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
6 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
11 hrs agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
19 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines