---विज्ञापन---

यूपी में कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर गिरा पेड़, Video में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Maharajganj forest tree fell Video: पुलिस के अनुसार जंगल में पूजा समारोह किसने रखा और वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए, इसकी जांच की जा रही है। हादसे में बच्चे और महिलाएं घायल हुई हैं।

---विज्ञापन---

Maharajganj forest tree fell pooja ceremony: यूपी के महराजगंज में दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां जंगल में पूजा समारोह के दौरान कथा सुन रहे श्रद्धालुओं पर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में अभी तक कुल 6 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को समीप के CHC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

लाइव वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पूजा समारोह में शामिल किसी शख्स ने ही बनाया है। अभी तक की जानकारी के अनुसार ये वीडियो निचलौल थाना क्षेत्र के ढेंसो निचलौल मार्ग का है। गांव के लोग जंगल में पूजा अर्चना कर रहे थे। इस दौरान पूजा में महिलाएं, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में बच्चे भी थे। इस दौरान अचानक कोई पुराना पेड़ भर-भराकर गिर पड़ा।

---विज्ञापन---

पेड़ गिरते ही मच गई चीख-पुकार

चंद सेकंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि पेड़ गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई महिलाएं बदहवास हो गई। लोग एक-दूसरे की मदद के लिए भागे। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने घायलों को समीप के अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

घटनास्थल से पुलिस ने अभी तक छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया है। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये पूजा किसने रखवाई और सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए , इन सभी एंगलों से मामले की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः सीएम योगी और जयंत चौधरी की मुलाकात के क्या है सियासी मायने? उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बन गई बात!

First published on: Aug 02, 2024 07:07 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola