हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'वे थूकेंगे और पेशाब करेंगे', प्रयागराज महाकुंभ में गैर-हिंदुओं की दुकान पर बोले महंत, नागा साधु लेंगे एक्शन!

Prayag Kumbh Mela : प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है, इस मेले में गैर हिन्दुओं को लेकर आवाज उठने लगी है। महंत रवींद्र पुरी ने कहा है कि गैर-हिन्दुओं को अनुमति नहीं मिली चाहिए।

विज्ञापन

Prayag Kumbh Mela : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ होने वाला है, इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी ने इस महाकुंभ में दुकान लगाने वालों पर बड़ा बयान दिया है। महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ-2025 में गैर-हिंदुओं को दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

महंत रवींद्र पुरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “हमने कह दिया है कि उन्हें चाय की दुकानें, जूस की दुकानें और फूलों की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अगर उन्हें ये दुकानें दी गईं, तो वे थूकेंगे और पेशाब करेंगे। इसके बाद हमारे नागा संतों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।” अगर ऐसी कोई घटना होती है और कोई घायल होता है तो इससे दुनिया भर में गलत संदेश जाएगा।

महंत रवींद्र पुरी ने यह भी कहा है कि हमारा मेला सुंदर, स्वच्छ, भव्य, दिव्य और शांतिपूर्ण होना चाहिए। आयोजन की सुरक्षा और पवित्रता बनाए रखने के लिए गैर-हिंदुओं को दूर रखना आवश्यक है। महंत के इस बयान की चर्चा हो रही है। महंत रवींद्र पुरी का यह बयान PM मोदी के साल 2024 के आखिरी मन की बात के बाद आया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में “समाज में विभाजन और नफरत की भावना को खत्म करने” का आग्रह किया था, जबकि उन्होंने आगामी कुंभ मेले को विविधता में एकता का एक अनूठा दृश्य बताया था।

यह भी पढ़ें : दुनिया की 10 सबसे पुरानी भाषाएं, हिंदी नहीं है इस लिस्ट में शामिल

विज्ञापन

बता दें कि अखिल भारतीय मुस्लिम जमात की तरफ से महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में गैर-हिंदुओं को खाने-पीने की दुकानें लगाने से रोकने के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के प्रस्ताव का विरोध किया था और तर्क दिया था कि इस तरह के कदम से समाज में विभाजन पैदा होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola