Nagina MP ChandraShekhar : महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर योगी सरकार पर कई सवाल उठ रहे हैं और विपक्ष तरह-तरह के आरोप लगा रहा है। इसी बीच नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने सीएम योगी पर हमला बोला है और इस्तीफे की मांग की है। चंद्रशेखर का कहना है कि सीएम योगी ने इस हादसे को छिपाने की कोशिश की।
न्यूज 24 से बातचीत करते हुए नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि महाकुंभ की घटना पीड़ादायक है। इस घटना को छिपाने की कोशिश हुई और संवेदनहीनता देखने को मिली। उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोगों के मन में पीड़ा है और ये पीड़ा तब दूर होगी, जब मुख्यमंत्री नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
‘मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए’
उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट कह रहा हूं कि मुख्यमंत्री की गैर जिम्मेदारी और जिस तरह से उन्होंने आंकड़ों को छिपाने के लिए सिर्फ अपनी छवि बचाने के लिए काम किया है, ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि उनको राज धर्म का पालन करते हुए क्षमा मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो।
‘अब क्या फायदा जब सब…’
चंद्रशेखर ने महाकुंभ की घटना पर कहा कि महाकुंभ में वीवीआईपी को अब कोई स्पेशल प्रोटोकॉल नहीं दिया जा रहा है क्योंकि जो परिस्थितियां हुई औइर जब सब बिगड़ गया, बहुत देर कर दी मेहरबा आते आते। जब सब हो गया, इतना नुकसान हो गया, स्थिति भयानक हो गई, लोगों में डर पैदा हो गया तो अब वीआईपी कल्चर को क्यों खत्म करना और उसके खत्म करने से क्या लाभ? ये तो पहले हो जाना चाहिए था। ईश्वर के यहां सब बराबर हैं। अगर उसमें भी कोई स्पेशल ट्रीटमेंट चाहिए तो उन लोगों को जवाब देना चाहिए जिन लोगों की जान गई।
यहां देखें वीडियो
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
4 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
4 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
5 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
10 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
13 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines