Mahakumbh Horrific Accident Video Viral: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ (Mahakumbh) में अब तक कई सारे हादसे हो गए हैं। कभी आग लगी तो कभी सड़क हादसा हो गया। अब हाल ही में एक और ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस एक्सीडेंट में कई लोग घायल हो गए हैं और तीन भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर हादसे का पहला वीडियो सामने आया है जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितना भयानक था।
ट्रक से टकराई बस
महाकुंभ से लौट रही बस जिसमें श्रद्धालु बैठे हुए थे का हमीरपुर रोड पर भयानक एक्सीडेंट हो गया। बस में करीब 13 यात्री से जिसमें से 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी मिनी टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बस के चिथड़े उड़ गए। एक्सीडेंट के बाद पुलिस को आस-पास मौजूद लोगों ने जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: शीशमहल छोड़ दो अब…दिल्ली में केजरीवाल की हार पर वायरल हुए ये मीम्स
वीडियो देख दहल जाएगा दिल
एक्सीडेंट का भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि टक्कर कितनी भीषण रही होगी। पूरी बस के चिथड़े उड़ गए हैं, और मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई है। बस की सीट भी बाहर निकल गई हैं, और चारों ओर सामान बिखरा हुआ है। आसपास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है और पुलिस बल भी वहां पर तैनात है। सभी जख्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि 3 लोगों की हालत गंभीर है।
महाकुंभ से हिमाचल जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वापस हिमाचल प्रदेश जा रही थी। बस में 13 भक्त मौजूद थे, जिसमें 3 पुरुष 10 महिलाओं थे। हादसे में 1 महिला सहित 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत हो गई 11 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल हैं।
यह भी पढ़ें: Indian Air Force के अफसर की दर्दनाक मौत, पैराशूट नहीं खुलने से आसमान से गिरा जमीन पर
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 hr agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
11 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
23 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines