Prayagraj Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में पहुंची भीड़ और फिर भगदड़ के बाद अब प्रशासन फूंकफूंककर कदम रख रहा है। वहीं बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंचने की कोशिश में जाम में फंसने की खबर सामने आई। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि चार फरवरी तक प्रयागराज में वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस पर खुद प्रयागराज जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
वाहनों की एंट्री पर क्या बोले जिलाधिकारी?
प्रयागराज के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह खबर पूरी तरह से निराधार है। डायवर्जन स्कीम सिर्फ मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू की गई थी। अब लगभग सभी श्रद्धालु वापस लौट रहे हैं और डायवर्जन स्कीम को पुलिस हटा रही है। हमने पुलिस को बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए हैं।”
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। सिर्फ 2 और 3 फरवरी को वसंत पंचमी के स्नान पर डायवर्जन स्कीम लागू रहेगी। मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश की एक बहुत ही अलग प्रक्रिया है, मेला अधिकारी और DIG सभी को इसकी जानकारी देंगे। कमिश्नरेट क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
देखें वीडियो
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
38 mins agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
6 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
6 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
7 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
7 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines