एलके शर्मा, मथुरा
Mahakumbh Amrit Jal: प्रयागराज महाकुंभ समाप्त हो चुका है। इस दौरान 66 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाकर नया रिकाॅर्ड बनाया है। हालांकि इस दौरान कई ऐसे लोग रहे जो इस आयोजन में शामिल नहीं हुए। ऐसे में अब योगी सरकार यूपी के हर जिले में नई पहल शुरू की है। इससे आपको घर बैठे महाकुंभ का जल मिल जाएगा। मथुरा में रविवार को फायर बिग्रेड की गाड़ियां अमृत जल का वितरण करती नजर आई।
सरकार इस व्यवस्था को लागू करने के लिए फायर बिग्रेड की मदद ले रही है। फायर बिग्रेड के टैंकर में महाकुंभ का अमृत जल भरकर उसे शहर के प्रसिद्ध जगहों और चौराहों पर खड़ा किया जाएगा। जिससे ऐसे लोग जो महाकुंभ में स्नान करने को नहीं जा सके, वे स्नान कर पाएंगे।
टैंकर से पहुंचेगा अमृत जल
मथुरा में भी ब्रज महोत्सव को देखते हुए कुछ इस प्रकार की तैयारी की जा रही है। महाकुंभ के अमृत जल की एक गाड़ी मथुरा पहुंची, जहां इस अमृत जल को वितरित करने की व्यवस्था की जा रही है। फायर बिग्रेड के अलावा समाजसेवी द्वारा चलाए जा रहे पानी के टैंकरों से भी अमृत जल को घर-घर पहुंचाने की योजना है। प्रयागराज के महाकायम में फायर बिग्रेड की गाड़ियों की ड्यूटी लगी थी, महाकुंभ समाप्त हो जाने के बाद उन गाड़ियों में अमृत जल को भरकर शहरों में भेज दिया गया। जिससे महाकुंभ में स्नान करने से वंचित रहे श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
प्रयागराज से आएंगी 3 और गाड़ियां
मथुरा के चीफ फायर ऑफिसर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया की आज महाकुंभ के अमृत जल की पहली गाड़ी मथुरा पहुंची है। अब इसको मथुरा के सिविल लाइन में खड़ा कर दिया जाएगा, जिससे वहां रहने वाले लोगों को यह आसानी से प्राप्त हो सके। इसके बाद मथुरा में तीन और गाड़ियां भी आने वाली हैं उनका भी निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिस श्रद्धालु को जरूरत हो वह जाकर गाड़ी से गंगाजल प्राप्त कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः नोएडा प्रााधिकरण के कई पूर्व अधिकारी सीबीआई की रडार पर, पूछताछ के बाद होगा एक्शन
सरकार ने दिए निर्देश
प्रयागराज के चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि यूपी के 75 जिलों के हेड क्वार्टर्स में त्रिवेणी संगम का जल पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। जो लोग महाकुंभ में स्नान करने नहीं आ पाए, उनको भी इस जल का वितरण किया जा रहा है। सीएम चाहते थे कि सभी लोग इस पुण्य के भागीदार बनकर कुंभ के अंदर पूर्ण आहूति दें।
ये भी पढ़ेंः ‘जब तक जिंदा हूं तब तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा…’, पारिवारिक कलह के बीच मायावती का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
11 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
12 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
12 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
13 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
22 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines