MahaKumbh 2025: एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स MahaKumbh 2025 में शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 साल की लॉरेन 13 जनवरी को प्रयागराज पहुंचेंगी। यहां 29 जनवरी तक वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में रहेंगी। बताया जा रहा है कि स्वामी ने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है। बता दें स्टीव जॉब्स की मौत 5 अक्टूबर 2011 को हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार लॉरेन जॉब्स पहले भी महाकुंभ में आ चुकी हैं। वह हिंदू धर्म के प्रति काफी आस्था रखती हैं। कुंभ के अलावा उनके इंडिया में कुछ निजी कार्यक्रम भी हैं, जिनमें वह हिस्सा लेंगी। बता दें लॉरेन जॉब्स 2020 फोर्ब्स के अंक में दुनिया के अरबपतियों की सूची में 59वें स्थान पर थीं।
स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने दिया अपना गोत्र
स्वामी कैलाशानंद जी महाराज ने मीडिया में कहा कि लॉरेन जॉब्स समेत देश-दुनिया के कई दिग्गज कुंभ में हिस्सा लेंगे, हम सभी का स्वागत करते हैं। उनका कहना था कि जहां तक लॉरेन की बात है तो वह कुंभ में शामिल होने आ रही हैं, इसके अलावा वह यहां अपने गुरु से भी मिलेंगी। उनका कहना था कि हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम ‘कमला’ रखा है।
लॉरेन करेंगी ‘कल्पवास’
जानकारी के अनुसार MahaKumbh 2025 में लॉरेन कल्पवास भी करेंगी। बता दें हिंदू धर्म में कुंभ और माघ माह में साधुओं सहित गृहस्थों के लिए कल्पवास की परंपरा है। इस दौरान गृहस्थों को कुछ समय के लिए शिक्षा और दीक्षा दी जाती है। इसके कुछ नियम और धार्मिक मान्यताएं होती हैं, जिसमें तप, होम और दान किया जाता है।
ये भी पढ़ें: प्रयागराज कुंभ मेले में महाप्रसाद वितरित करेंगे अदाणी ग्रुप और इस्कॉन, 13 जनवरी से होगी शुरुआत
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines