हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मौनी अमावस्या पर एडवाइजरी जरूर फॉलो करें श्रद्धालु, Mahakumbh में रखें इन बातों का ख्याल

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर अगर आप भी संगम में स्नान करने गए हैं, तो जारी की गई एडवाइजरी देख लें। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: आज यानी 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। इस दौरान महाकुंभ में करोड़ों को लोग संगम में डुबकी लगाएंगे। 29 जनवरी हो होने वाले पवित्र स्नान के लिए लोग भारी संख्या में पहुंचे, जिसके चलते कई पुल भी बंद करने पड़े। बीती रात संगम पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। हालांकि आज संगम पर पवित्र स्नान किया जाएगा। संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। स्नान को लेकर श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जानिए इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

कई टीमें काम पर लगाई गईं

मौनी अमावस्या 10 से 12 करोड़ लोगों के गंगा में डुबकी लगाने की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया कि श्रद्धालुओं के लिए हर तरह के प्रबंध किए गए हैं। मेला प्रशासन और पुलिस की तरफ से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर खास नजर रखी जाएगी। जिसके लिए मेला पुलिस, यातायात अधिकारी और डॉक्टरों समेत कई टीमों को इमरजेंसी के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर लगाया गया है। किसी भी तरह की परेशानी हो तो इन टीमों से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Watch: महाकुंभ भगदड़ में ऐसे बचीं जिंदगियां, कहीं CPR तो कहीं अस्पताल पहुंचाते लोग

विज्ञापन

घाट पर देर तक न रुकें श्रद्धालु

महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं से पुलिस ने सहयोग की अपील की है। जिसमें कहा गया कि सुरक्षा और सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन के दिशानिर्देशों का पालन करें। श्रद्धालु संगम घाट तक पहुंचने के लिए अपनी लेन से बाहर न जाएं। इससे आपके साथ-साथ दूसरे लोगों को भी परेशानी हो सकती है। आगे कहा गया कि कहीं पर बहुत देर तक न रहें, सब लोग लगातार चलते रहें।

इसके अलावा श्रद्धालुओं से बैरिकेड्स और पाटून पुलों पर धैर्य और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। श्रद्धालु किसी तरह की जल्दबाजी या धक्का-मुक्की न करें, इससे हादसा होने का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन

कहां करें स्नान?

प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को स्नान की सलाह देते हुए कहा कि संगम के सभी घाट पवित्र हैं। इसलिए आप लोगों से अपील की जाती है कि जो जिस घाट पर है वहीं पर स्नान कर ले। इसके अलावा बड़े समूह वाले लोग एक जगह पर न रुकें। इससे भीड़ बढ़ती जाएगी, जिससे बहुत से लोगों को स्नान करने में परेशानी आएगी।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ की तस्वीरें, बिखरा सामान, रोते परिजन, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola