Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। अब 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान किया जाएगा। जिसके लिए भारी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। अगर आप भी शाही स्नान करना चाहते हैं, लेकिन आपको टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो नोएडा से कुछ बसों का संचालन किया जा रहा है, जिनमें आप टिकट बुक कर सकते हैं। जानिए प्रयागराज के लिए टिकट कहां से बुक करें और किस बस का कितना किराया रहेगा?
नोएडा टू प्रयागराज बसों का संचालन
इस साल महाकुंभ में 10 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। कुंभ के आखिर तक 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। देशभर से लोगों का प्रयागराज पहुंचने के सिलसिला जारी है। इसके लिए रेलवे ने हजारों नई ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके बावजूद भी लोगों को टिकट मिलने में दिक्कत हो रही है। जिन लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रहा है वह बस से प्रयागराज जा सकते हैं। इसके लिए नोएडा से कई सरकारी और प्राइवेट बसों का संचालन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: शाही स्नान से पहले महाकुंभ में भीड़ बेकाबू, बंद किए गए 10 पुल
कितना रहेगा किराया?
प्रयागराज जाने के लिए नोएडा के बोटेनिकल बस स्टैंड से बस मिल जाएगी। वहीं, दिल्ली के आनंद विहार से भी कई बसों का संचालन किया जा रहा है। अगर आप नॉर्मल बस से सफर करते हैं तो उसके लिए 800 रुपये से लेकर 1000 तक रुपये तक किराया रहेगा। अगर डीलक्स एसी बस से सफर करते हैं तो उसके लिए 1200 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक किराया देना पड़ेगा। वहीं, वोल्वो बस में आपको 1800 से 2500 रुपये तक की टिकट मिल जाएगी।
कहां के बुक करें टिकट?
टिकट बुक करने के लिए UPSRTC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsrtc.com पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस साइट पर यूपी की सरकारी बसें बुक की जा सकती हैं। इसके अलावा रेडबस, पेटीएम, और मेकमायट्रिप से भी बस की टिकट बुक की जा सकती है। इसके अलावा बस स्टॉप पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं।
प्रयागराज में अगर आप सिविल लाइंस बस स्टैंड या प्रयागराज जंक्शन के पास उतरते हैं, तो यहां से संगम तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा या ऑटो का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए शटल बस सेवाएं भी शुरू की हैं।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ के बीच आई खुशखबरी! 5 साल बाद शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, विदेश मंत्रालय का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
7 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
18 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines