Mahakumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh) का समापन हो चुका है, जिसका आगाज 14 जनवरी को हुआ था। हिंदू श्रद्धालुओं के लिए ये एक महापर्व से कम नहीं था। इस दौरान करोड़ों भक्तों ने गंगा में पवित्र स्नान किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भव्य महाकुंभ की तैयारी के लिए 3 साल का समय लगा और पैसा भी पानी की तरह बहाया गया। रेलवे ने भी अहम योगदान दिया और 17,000 ट्रेनें चला सरकार की मदद की। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कितने करोड़ का आया खर्च
महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आए और उन्होंने पवित्र स्नान किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान काफी तैयारियां की जिसमें पूरे 3 साल का समय लगा और करीब 5 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया। ये एक बहुत बड़ी राशि थी जिसे खर्च कर महाकुंभ में भव्य तैयारियां की गई ताकी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें: टाइम ट्रैवल का दावा करने वाले शख्स ने की 2025 के बारे में ये भविष्यवाणियां, क्या सच में आएगी आपदा!
करोड़ों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ में स्नान के लिए करोड़ों भक्त गए। महाकुंभ की पूरी अवधि में करीब 5 करोड़ या उससे भी कुछ अधिक श्रद्धालु आए। इस दौरान लोगों ने पवित्र स्नान किया और सनातन धर्म के महत्व को भी समझा।
रेलवे ने दिया अहम योगदान
न सिर्फ यूपी सरकार ने बल्कि रेलवे ने भी महाकुंभ में अपना अहम योगदान दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान रेलवे ने करीब 17,000 ट्रेनें चलाईं जो उनके लिए किसी पर्व से कम नहीं था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ऐतिहासिक महाकुंभ के दौरान प्राप्त अनुभव भविष्य के आयोजनों के प्रबंधन में बहुत मददगार साबित होंगे।
यह भी पढ़ें: 48 लाख की जॉब छोड़ IPS बनीं अंजलि विश्वकर्मा कौन? खूबसूरती में एक्ट्रेस को देतीं मात
संबंधित खबरें
'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
2 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
18 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
20 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
22 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines