---विज्ञापन---

Maha Kumbh Stampede: CM योगी ने बताई भगदड़ मचने की वजह, जानें क्या बोले अधिकारी?

Maha Kumbh Stampede Reason: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ मचने की वजह पता चल गई है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को हादसे की वजह बताई। इससे पहले महाकुंभ के लिए तैनात विशेष कार्यकारी अधिकारी ने भी हादसे की वजह बताई।

---विज्ञापन---

Maha Kumbh Stampede Official Reason: प्रयागराज महाकुंभ में देररात त्रिवेणी संगम पर मची भगदड़ ने लोगों का दिल दहला दिया। 50 से ज्यादा लोग घायल हुए और कई लोगों के मारे जाने की भी चर्चा है, लेकिन मौतों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं भगदड़ मचने के पीछे की वजह जरूर स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को भगदड़ पर आधिकारिक बयान देते हुए भगदड़ मचने के पीछे की वजह बताई। महाकुंभ की विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने मीडिया को आधिकारिक बयान देते हुए भगदड़ मचने की वजह बताई।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं अधिकारी?

महाकुंभ की विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संगम मार्गों पर कुछ बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोग घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है। यह कोई गंभीर स्थिति नहीं है। घायलों की सही संख्या अभी तक भी पता नहीं चल पाई है, क्योंकि प्राथमिकता पहले चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की है।

CM योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रयागराज में आज लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। कल लगभग 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का स्नान किया था। श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। रात 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद कर आने की कोशिश करते हुए कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने के लिए लगातार लगा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी सुबह से लगभग 4 बार श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ले चुके हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी श्रद्धालुओं के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। प्रयागराज में हालात अब नियंत्रण में हैं, लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे, उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ जाएंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। संयम से काम लें। यह आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा में लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं, वहीं पर स्नान करें।

First published on: Jan 29, 2025 11:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola