Maha Kumbh: प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh) पवित्र स्नान के लिए हजारों-लाखों की संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। ऐसे में बढ़ती भीड़ की वजह से कई बार हालात बेकाबू हो जाते हैं। लेकिन रेलवे सुरक्षाकर्मी महाकुंभ में आने-जाने वाले यात्रियों को ट्रेन से चढ़ने उतरने में मदद करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच चलती ट्रेन से एक महिला और वृद्ध पुरुष रेलवे प्लेटफार्म पर गिर जाते हैं, लेकिन एक जवान ने देवदूत बन उनकी जान बचाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देवदूत बना रेलवे कर्मी
मोकामा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान जीतेन्द्र सिंह उन दो लोगों के लिए किसी देवदूत से कम नहीं हैं जिन्होंने उनकी जान बचाई। मोकामा रेलवे स्टेशन पर बीते दिन एक बड़ा हादसा होने से टला है। जब सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय एक महिला प्लेटफॉर्म पर चलती ट्रेन से गिर गईं और एक वृद्ध पुरुष भी भीड़ में फंस गए।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौटते समय हादसे का पहला वीडियो, ट्रैवलर सवार 2 की मौत, बिखरा सामान
जितेन्द्र सिंह ने बताया महिला पुरुष को
भीड़ में फंसे वृद्ध पुरुष और एक महिला को जितेंद्र सिंह नाम के एक रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने बचाया। दरअसल भीड़ में महिला और पुरुष ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक से उनका बैलेंस बिगड़ गया। वो भीड़ में गिर गए और लोगों के ऊपर से निकलने लगे। तभी जितेंद्र सिंह नामक एक रेलवे जवान ने तत्परता दिखाते हुए वृद्ध पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही महिला को भी बचा लिया।
कब हुई थी ये घटना
RPF इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा ने बताया की यह घटना ट्रेन संख्या: 12367, विक्रमशिला एक्सप्रेस की है। जो सोमवार दोपहर मोकामा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर 3:47 बजे घटित हुई, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सैकड़ों की भीड़ में लोग ट्रेन में उतरने और चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दो लोगों को मोकामा स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने देवदूत बनकर बचाया।
यह भी पढ़ें: Indian Air Force के अफसर की दर्दनाक मौत, पैराशूट नहीं खुलने से आसमान से गिरा जमीन पर
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
30 mins agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
3 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
9 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
10 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
22 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines