Live Updates
भाजपा सांसद रवि किशन ने महाकुंभ में लगाई डुबकी
गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ में डुबकी लगाई है।
मैथिली ठाकुर की शानदार प्रस्तुति
महाकुंभ 2025 में गुरुवार को 'कलाग्राम' में गायिका मैथिली ठाकुर ने शानदार प्रस्तुति दी। कुंभ में इस तरह के आयोजनों के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
यूपी पुलिस ने शेयर किया वीडियो
प्रयागराज में कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। इसी दौरान यूपी पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संगम नोज पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरते हुए देखा। उनकी मदद के लिए कांस्टेबल तुरंत दौड़ा।
युवाओं में दिख रहा उत्साह
महाकुंभ को लेकर बुजुर्गों में ही नहीं, युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। देखिए महाकुंभ में शामिल होने के लिए दिल्ली से आई पावनी मोदी का क्या कहना है।
रक्षामंत्री राजनाथ भी जाएंगे प्रयागराज
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज जाएंगे, जहां पर वह संगम में स्नान करेंगे। इसके अलावा रक्षामंत्री की सेना के अफसरों के साथ बैठक भी होगी।
महाकुंभ में शामिल होंगे राहुल गांधी और प्रियंका
राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेता कांग्रेस के सेवा दल के शिविर में आएंगे। हालांकि अभी उनके प्रयागराज जाने का शेड्यूल सामने नहीं आया है।
महाकुंभ में क्या-क्या खास इंतजाम?
प्रयागराज में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 'महाकुंभ 2025' की शुरुआत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संगम पधारे कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए कई खास उत्तम व्यवस्थाएं की हैं। कल्पवासी मात्र 5 प्रति किलो में आटा और 6 प्रति किलो में चावल खरीद सकेंगे। इसके लिए 1.20 लाख सफेद राशन कार्ड बनाए गए हैं।
अनिरुधाचार्य जी महाराज का बयान आया सामने
प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धेय अनिरुधाचार्य जी महाराज का महाकुंभ को लेकर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में की किसी व्यवस्था में कोई कमी नहीं है।
एग्जीबिशन का आयोजन
प्रयागराज महाकुंभ में 2025में आस्था और तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेला क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ (NDMA) ने प्रदर्शनी का आयोजन किया है। इसका महाकुंभ के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है।
1.50 लाख शौचालय बनाए गए
महाकुंभ 2025 की शुरुआत करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई है। मेला क्षेत्र में स्वच्छता के भी पूरे इंतजाम हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ क्षेत्र में करीब 1.50 लाख शौचालय बनाए गए हैं।
महाकुंभ में स्वच्छता व्यवस्थाएं
महाकुंभ में शामिल होने के लिए आए लोगों का कुंभ में स्वच्छता व्यवस्थाओं पर क्या कहना है। छत्तीसगढ़ से आए लक्ष्मी नारायण जी की जुबानी सुनिए।
त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं की भीड़
श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु भाग ले चुके हैं।
संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
घने कोहरे के बीच महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। देखिए ताजा तस्वीरें।
स्पेशल ट्रेनों में करें सफर
दिव्य और डिजिटल महाकुंभ 2025 के पावन पर्व पर भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इस दौरान सुरक्षा और सुविधा के संगम के साथ यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
भव्य-दिव्य और डिजिटल महाकुम्भ 2025 के पावन पर्व पर भारतीय रेल चला रही स्पेशल ट्रेन। श्रद्धा, सुरक्षा और सुविधा के संगम के साथ यात्री सुविधाओं का विस्तार।mahakumbh2025 kumbhrailseva2025 pic.twitter.com/hk5qsir9Af
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) January 16, 2025
कुंभ स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
17 जनवरी को महाकुंभ 2025 के लिए चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट रेलवे ने जारी कर दी है।
फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी उछाल
महाकुंभ के नजदीक आते ही प्रयागराज के लिए फ्लाइट्स की बुकिंग में भारी उछाल आया है। जिसके साथ ही इसके किराए में भी काफी उछाल आया है। इक्सिगो के अनुसार, दिल्ली से प्रयागराज के लिए एकतरफा टिकट की कीमतों में 21% की बढ़ोतरी हुई है, जो औसतन 5,748 रुपये पर पहुंच गई है।
महाकुंभ की खूबसूरत तस्वीरें
महाकुंभ के लिए करोड़ों लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं।
कितने लोगों ने लगाई डुबकी?
महाकुम्भ-2025 प्रयागराज में आस्था का महासमागम हो रहा है। 12 से 16 जनवरी (दोपहर 12 बजे) तक रिकॉर्ड 7 करोड़ से अधिक पूज्य संत और श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 144 साल बाद लगे पूर्ण महाकुंभ का 13 जनवरी को शुरू हो चुका है। यह 26 फरवरी तक कुल 45 दिन चलेगा। आज 17 जनवरी की सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचने लगे हैं। अब 29 जनवरी को शाही स्नान होगा, जिस दिन पहले अखाड़े बारी-बारी से स्नान करेंगे। फिर श्रद्वालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे। महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने के लिए प्रयागराज में 350 शटल बसें चलाई गई हैं। आइए आज महाकुंभ में पहले पवित्र स्नान से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
21 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines