Prayagraj Maha Kumbh Fire : प्रयागराज महाकुंभ में रविवार रात आग लगगई. अगर एक रेस्टोरेंट में आग लगी थी, जिससे काफी नुकसान होने की खबर है। महाराज भोग प्रसादम क्षेत्र के पास बाबा टी स्टॉल में आग लगी, जिसके बाद पूरा रेस्तरां को जलाकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
इस घटना में किस के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन आग लगने की सूचना पर मेले में दहशत फैल गई थी। यह घटना महाकुंभ मेले में एक ही दिन में आग लगने की दूसरी घटना थी। इससे पहले दिन में सेक्टर 19 में एक ‘कल्पवासी’ टेंट में आग लग गई थी। यहां गैस सिलेंडर लीक हो गया था। इस आग पर दमकलकर्मियों ने महज 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
टेंट जलकर हुआ राख
ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान द्वारा स्थापित और प्रयागराज के करमा निवासी राजेंद्र जायसवाल का टेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग एक सिलेंडर में गैस रिसाव के कारण लगी थी। दमकल विभाग ने इस पर जल्द ही काबू पा लिया।
महाकुंभ में आग लगे की घटनाएं
19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई थी। कुछ ही देर में इस आग ने भयानक रूप ले लिया था। इसके साथ ही बांस-फूस के बने कई कॉटेज भी जले थे। इस आग के दौरान सिलेंडर के भी फटने की सूचना थी। 30 जनवरी को छतनाग गांव के किनारे अवैध रूप से बनी टेंट सिटी ”जस्ट ए शिविर’ में आग लगी थी। इसमें 15 लग्जरी कॉटेज राख हो गए थे।
यह भी पढ़ें : ओ भाई! नशे में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, बाहर निकला तो उड़े होश; वीडियो वायरल
इससे पहले 7 फरवरी को महाकुंभ के सेक्टर 18 में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही आनन-फानन दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी आग बुझाने में जुट गए थे। यह आग सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी थी।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
8 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
10 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
12 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines