'हिन्दुस्तान में वक्फ बोर्ड का क्या काम?' Maha Kumbh Dharm Sansad में देवकीनंदन ठाकुर ने उठाए सवाल

Maha Kumbh Dharm Sansad: देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू बोर्ड नहीं है, पाकिस्तान में भी हिन्दू बोर्ड नहीं है तो हिन्दुस्तान में वक्फ बोर्ड क्या कर रहा है?

Devkinandan Thakur

Devkinandan Thakur

Maha Kumbh Dharm Sansad: महाकुंभ 2025 में सोमवार को सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में नागा साधु हैं, उनके पास बड़ा सारा ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि वह अपने ज्ञान के माध्यम से सब को ठीक कर देंगे वह सबको चकाचक और साफ कर देंगे।

देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि 2013 में कुंभ कि व्यवस्था ऐसे लोगों को दी गई जो 15 मिनट का चैलेंज देते थे, अगर देखना चाहते हो तो ये भी अरमान पूरा करके देख लो, हमारे तो नागा साधु ही काफी हैं, मिलिट्री की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

चौथी बार हो रही धर्म संसद, उठे ये सवाल 

आगे उन्होंने सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कैसे कह सकता है कि प्रयागराज की कुंभ भूमि हमारी है? किसी दिन वक्फ बोर्ड कहेगा कि पूरा भारत हमारा है तब हम कहां जाएंगे? बता दें देवकीनंदन ठाकुर की अध्यक्षता में सनातन धर्म संसद शुरु हुई है। इस धर्म संसद में बड़ी संख्या में साधु, संत और महात्माओं ने हिस्सा लिया, बता दें ये चौथी बार है जब धर्म संसद का आयोजन किया गया है।

आज सब कुछ भूलकर, केवल अपने धर्म की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहना है

कार्यक्रम में महंत राजू दास भी पहुंचे, सभी संतों ने एकध्वनि से देश में सनातन बोर्ड का गठन करने और वक्फ बोर्ड खत्म करने की मांग दोहराई। उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिन्दू बोर्ड नहीं है, पाकिस्तान में भी हिन्दू बोर्ड नहीं है तो हिन्दुस्तान में वक्फ बोर्ड क्या कर रहा है? आगे वह बोले अब बहुत सह लिया, अब हिन्दू अपना हक ले कर रहेंगे। आज सभी को सब कुछ भूलकर, केवल अपने धर्म की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ