Mahakumbh Devotees Accident : प्रयागराज महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी से एक गाड़ी पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ट्रैवलर बिहार के पटना से महाकुंभ जा रही थी। जब ट्रैवलर उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क किनारे खड़ी थी तो ट्रक और ट्रेलर की टक्कर की चपेट में आ गई। इसके बाद दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
दरअसल ट्रक और ट्रेलर की टक्कर के बाद दोनों की टक्कर ट्रैवलर से हो गई। इससे ट्रैवलर पलट गई और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद NHAI की टीम मौके पर पहुंची और फिर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को दर्जनों एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पांच महिलाएं, पांच पुरुष और दो बच्चे घायल
इस एक्सीडेंट में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में पांच महिलाएं, पांच पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की बात करें तो एक ही परिवार की जेठानी-देवरानी की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : ‘आप’ और ‘भाजपा’ के लिए चुनाव जीतना बड़ा चैलेंज, 10 पॉइंट में जानें कैसे?
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव काम पूरा करने के बाद यात्रियों के सामानों को सुरक्षित जगह पर रखवाया। ये घटना अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई गांव के समीप नेशनल हाईवे 19 पर हुई है।
संबंधित खबरें
यूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
21 mins agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
23 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines