Prayagraj Viral Foods: 13 जनवरी यानी आज से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस दौरान देशभर से लोग अपने काम छोड़कर महाकुंभ में शामिल होने के लिए आते हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के बहाने और भी बहुत सी जगह हैं जहां पर आप घूम सकते हैं और प्रयागराज के जायके का मजा ले सकते हैं। आज आपको बताएंगे ऐसी कुछ फेमस दुकानों के बारे में जहां पर लोग दूर-दूर से उनके व्यंजन का स्वाद लेने के लिए आते हैं। अगर आप भी महाकुंभ के लिए जा रहे हैं तो इन दुकानों में एक बार जा सकते हैं।
नेतराम की कचौड़ी
प्रयागराज की सबसे मशहूर कचौड़ी की दुकान नेतराम मूलचंद की है। जो लगभग 167 साल पुरानी कही जाती है। यहां पर बनी कचौड़ियों की खासियत यह है कि इनको देसी घी में बनाया जाता है। इसके अंदर उड़द दाल के मसाले की स्टफिंग होती है। यहां पर पूड़ी और जलेबी का कॉम्बिनेशन बहुत ही अलग स्वाद देता है।
ये भी पढ़ें: कोहरे के बीच महाकुंभ शुरू, पहले शाही स्नान के लिए जुटे लाखों श्रद्धालु, CM योगी का भी खास संदेश
राजाराम की लस्सी
बेहतरीन लस्सी पीनी है तो राजाराम लस्सी वाले की दुकान पर जा सकते हैं। यह छोटी सी दुकान करीब सवा सौ साल पुरानी है। कहा जाता है कि जब से यह दुकान खुली है तभी से इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
निराला चाट
चाट की यह दुकान प्रयागराज की सबसे पुरानी दुकानों में शामिल है। जहां पर दूर-दूर से लोग चाट का स्वाद लेने के लिए आते हैं। इनका स्वाद भी बाकी से अलग होता है क्योंकि यहां पर फूड आइटम देसी घी में बनाए जाते हैं। चाट के अलावा इन दुकान पर फुल्की, दही सौंठ के बताशे भी मिलते हैं।
गुलाब जामुन
प्रयागराज में हीरा हलवाई के नाम से एक छोटी सी मिठाई की दुकान है, जहां पर गुलाब जामुन मिलता है। मिठाई के शौकीन लोगों के लिए यह दुकान सबसे बेहतरीन ऑप्शन होगा। यहां पर गुलाब जामुन को देसी घी के साथ एक अलग टेस्ट दिया जाता है।
छोले समोसे
प्रयागराज की ट्रिप को छोले समोसे खाए बिना अधूरा कहा जाता है। इसको मसालेदार आलू-मटर की फिलिंग करके एकदम कुरकुरा बनाया जाता है। जिसको मसालेदार छोले, चटनी, कटे प्याज, धनिया पत्ते, सेव और अनार के दाने से सजाकर दिया जाता है। प्रयागराज में छोले समोसे अच्छा स्ट्रीट फूड कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: Special Train: महाकुंभ 2025 के लिए आज चलेंगी 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines