Maha Kumbh 2025: CM योगी आदित्यनाथ ने संगम में लगाई डुबकी, मंत्रिमंडल ने भी किया पवित्र स्नान

UP CM Yogi Cabinet take Holy Dip in Maha Kumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में कैबिनेट की बैठक बुलाने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम में डुबकी लगाई है। सीएम योगी के साथ उनके पूरे मंत्रिमंडल का त्रिवेणी स्नान करते हुए वीडियो सामने आया है।

UP CM Yogi Aadityanath Maha Kumbh Snan

UP CM Yogi Cabinet take Holy Dip in Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के मद्देजनर यूपी का सियासी केंद्र भी लखनऊ से हटकर प्रयागराज में शिफ्ट हो गया है। महाकुंभ के मेला क्षेत्र में आज यूपी कैबिनेट की अहम बैठक देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर यूपी का पूरा मंत्रिमंडल आज महाकुंभ में मौजूद था। वहीं अब यूपी सीएम समेत पूरे मंत्रिमंडल ने संगम में डुबकी लगाई है।

त्रिवेणी घाट से सामने आया वीडियो

संगम नगरी प्रयागराज से यूपी मंत्रिमंडल का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी संगम में स्नान करते दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल भी मौजूद है।

दोनों डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद

इस वीडियो में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को भी संगम स्नान करते देखा जा सकता है। यह वीडियो प्रयागराज के त्रिवेणी घाट का है।

महाकुंभ में बुलाई बैठक

बता दें कि संगम स्नान से पहले सीएम योगी ने प्रयागराज में ही मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। इस दौरान संगम मेला क्षेत्र में मौजूद एक टेंट में मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी ने कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है। इस लिस्ट में विंध्य क्षेत्र और वाराणसी क्षेत्र के गठन से लेकर गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार, एमपी के रीवा तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाने को मंजूरी दी गई है।

कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

यह पहली बार था जब यूपी कैबिनेट की बैठक महाकुंभ में देखने को मिली है। कैबिनेट मीटिंग के दौरान सीएम योगी ने KGMU को मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला किया है। इसके तहत सूबे के तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। वहीं यूपी में 62 ITI, एयरोस्पेस, रक्षा और रोजगार पर भी कई फैसले लिए गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ