Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा के लिए अलग-अलग रंग के ई-पास जारी किए गए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओें की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंताजाम किए गए हैं। ई-पास जारी करने के लिए कैटेगरी के आधार पर कोटे का निर्धारण किया जा रहा है। वहीं विदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी अलग-अलग राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के इंतजाम किए जा रहे हैं।
वीआईपी, विदेशी राजदूत, विदेशी नागरिक और अप्रवासी भारतीयों, केद्र और राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न विभागों के लिए सफेद रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है। अखाड़ों और संस्थाओं को केसरिया रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है। पुलिस के लिए नीला, मीडिया को आसमानी, आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के लिए तैनात लोगों को लाल रंग का ई-पास जारी किया जा रहा है।
ऐसे करना होगा आवेदन
इन वाहनों के पास के लिए आवेदक को व्यक्तिगत विवरण, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस की सेल्फ अटेस्टेड फोटो काॅपी देनी होगी। यह पास यूपीडेस्को की ओर से काम करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से अस्थायी मेला पुलिस बल पर बने मेला पुलिस कार्यालय को दिया जाएगा।
श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा इंतजाम
महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया है कि देश दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों के पास के लिए कैटेगरी के आधार पर कोटा निर्धारित किया गया है। वहीं वाहन पास के अनुमोदन के लिए प्रत्येक विभाग के स्तर से नोडल अधिकारी नामित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Maha Kumbh 2025: महाकुंभ का बिहार से अनोखा रिश्ता! जानें कनेक्शन और असुरों को कैसे देवताओं ने दिया था चकमा?
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
7 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
15 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
18 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines