Maha Kumbh 2025: भाजपा ने भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘संविधान गौरव अभियान’ शुरू किया है। इस पहल के तहत भाजपा पूरे राज्य में दलितों को सम्मानित कर रही है। गुरुवार को भाजपा की उत्तर प्रदेश के कई नेता प्रयागराज में महाकुंभ मेले में पहुंचे, जहां पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को संविधान की कॉपियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में धार्मिक समागम एकता का महान उत्सव है, जिसकी गारंटी संविधान देता है।
सफाई कर्मचारियों को पहनाई माला
महाकुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनको संविधान की कॉपियां भी दी गईं। उत्तर प्रदेश भाजपा सचिव अभिजात मिश्रा ने कहा, हम यहां उन लोगों का सम्मानित करने आए हैं, जिन्हें गैर-भाजपा दलों और सरकारों ने महज वोट बैंक समझा था। लेकिन हमारी पार्टी उनका सम्मान करती है। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ एकता का एक बड़ा त्योहार है, जिसकी गारंटी संविधान देता है। इसलिए हम संविधान की कॉपियां लेकर आए हैं।
ये भी पढ़ें: UP के 20 जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन, बिहार में गिरा तापमान, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
इसके पहले 2019 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारियों के लिए स्कूल चलाए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस साल के कुंभ मेले में दलित सफाई कर्मचारियों के पैर धोए थे।
महाकुंभ के लिए देशभर से पहुंचे रहे लोग
प्रयागराज के महाकुंभ में साधु-संन्यासियों की तरह ही श्रद्धालु भी बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं। रोज श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर जमा हो रहे हैं। महाकुंभ में शामिल होने के लिए बिहार के अक्षत काफी चर्चा में हैं, उन्होंने कुंभ पहुंचने का सफर 11 महीने 27 दिन की पैदल शुरू किया था। अब वह अपनी मंजिल महाकुंभ में अमृत स्नान करने पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ 2025 में अब तक 7 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ में सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए हैं। देशभर में महाकुंभ को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में बना नया रिकॉर्ड, 7 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
17 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
22 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines