Railway Minister Ashwini Vaishnav: (अभिषेक दुबे, वाराणसी) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रेलवे की तैयारियों को परखने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान वैष्णव ने कैंट और बनारस स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद रेल मंत्री ने रेलवे की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से महाकुंभ के लिए चार रिंग रेल की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें:कर्ज चुकाने के लिए भिखारी की हत्या, बीमा क्लेम पाने के लिए पिलाई शराब; फिर सड़क पर लिटाकर चढ़ा दिया ट्रक
प्रयागराज से अयोध्या की बीच सीधी सेवाएं मिलेंगी। इससे महाकुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों को दोहरा फायदा होगा। उन्हें रामनगरी अयोध्या और काशी आने-जाने में आसानी होगी। बता दें कि रविवार को रेल मंत्री नई दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए पहले कैंट स्टेशन पहुंचे और उसके बाद बनारस स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद रेल मंत्री विंडो ट्रेलिंग का जायजा लेते हुए प्रयागराज तक गए।
3 साल से जारी हैं तैयारियां
रेल मंत्री ने कहा कि महाकुंभ को लेकर रेलवे ने लगातार काम किया है। पवित्र महाकुंभ भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। महाकुंभ को लेकर रेलवे अलर्ट मोड पर है। आयोजन को लेकर पिछले 3 साल से तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान तीर्थयात्रियों के लिए कई नए वेटिंग एरिया बनाए गए हैं। वहीं, कई होल्डिंग एरिया, रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण, स्टेशन डेवलपमेंट, यार्ड को लेकर नए काम करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में स्नान के लिए चार प्रमुख दिनों में लाखों की तादाद में तीर्थयात्री आएंगे। देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों को देखते हुए रेलवे ने तैयारियां की हैं।
यह भी पढ़ें:विलायती वेज खाने आए परिवार को परोस दिया चिकन, मेरठ के रेस्टोरेंट में बवाल; वीडियो वायरल
रामनगरी अयोध्या से प्रयागराज के बीच रिंग रेल सेवा को शुरू किया जाएगा। जिससे तीर्थयात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। रेलवे ने व्यापक स्तर पर होल्डिंग एरिया बनाए हैं, ताकि तीर्थयात्रियों को ठहरने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यात्रियों को समय पर गंतव्य के लिए ट्रेन मिले, रेलवे ने इसको लेकर कमर कस ली है। 45 दिन के लिए रेलवे की ओर से 13 हजार ट्रेनें चलाई जाएंगी। वाराणसी पहुंचने पर अश्विनी वैष्णव का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान रेल मंत्री ने अधिकारियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines