Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि यूपी सरकार ने प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र को नया जिला घोषित कर दिया है। प्रयागराज में देश-दुनिया से साधु-संत जुटेंगे। इसे लेकर सरकार युद्ध स्तर पर तैयारी कर रही है। इन साधु-संतों में कई नागा साधु भी शामिल होंगे। ये नागा साधु 12 साल के बाद स्नान कर अपने तप और साधना को सिद्ध करेंगे। इन साधुओं में जूना अखाड़ा के साधु भी शामिल होंगे। ये वही जूना अखाड़ा है, जिसने कभी मुगल शासकों की चूलें हिला दी थीं। आइए जानते हैं कि जूना अखाड़े का गौरवशाली इतिहास क्या है?
जूनागढ़ के निजाम से ले चुके लोहा
बताया जाता है कि भैरव अखाड़ा (जूना अखाड़ा) के संतों ने राजस्थान में बीकानेर के जूनागढ़ के निजाम से लोहा लिया था। उन्होंने जंग के दौरान अपने युद्ध कौशल से प्रभावित किया। आखिरकार जूनागढ़ के निजाम को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। संन्यासियों के पराक्रम का आलम ये था कि जूनागढ़ के निजाम को संन्यासियों को संधि करने के लिए बुलाना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Kumbh Mela 2025: नागों के अनोखे मंदिर से महाकुंभ का क्या है संबंध? जानिए
धोखे से दे दिया जहर
हालांकि, यहां उन्हें धोखे से खाने में जहर दे दिया गया। बताया जाता है कि इसके बावजूद भोजन करने वाले कुछ संन्यासी बच गए। इन संन्यासियों ने बाद में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की शुरुआत की। साल 1145 में उत्तराखंड के कर्णप्रयाग में जूना अखाड़े का पहला मठ भी स्थापित किया गया था।
ये भी पढ़ें: Kumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला घूमने का है प्लान? तो ये है IRCTC का सस्ता टूर पैकेज; रहना-खाना भी शामिल
शिव संन्यासी संप्रदाय से जुड़ा है अखाड़ा
इस अखाड़े को शिव संन्यासी संप्रदाय का फॉलोअर माना जाता है। इसके सभी सात अखाड़ों में इसे सबसे बड़ा माना जाता है। इससे करीब 5 लाख नागा साधु जुड़े हैं। कभी ये संन्सासी शस्त्र विद्या में इतने निपुण थे कि उन्होंने अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली से भी लोहा ले लिया था। मथुरा-वृंदावन के बाद अब्दाली गोकुल फतह करने जा रहा था, लेकिन जूना अखाड़े के संन्यासियों ने उसे रोक दिया। जूना अखाड़े की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी।
ये भी पढ़ें: कुंभनगरी-रामनगरी के बीच रिंग रेल, 45 दिन में 13 हजार ट्रेनें… रेल मंत्री ने महाकुंभ को लेकर किए ये ऐलान
5 हजार नए नागा संन्यासी
जूना अखाड़े के संन्यासी सोने, चांदी के सिंहासन पर सवार होकर शाही स्नान के लिए निकलेंगे। वे अस्त्र-शस्त्र के साथ जाएंगे। उन्हें सबसे पहले शाही स्नान का अवसर मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस महाकुंभ में करीब 5 हजार नए नागा संन्यासी इस अखाड़े में दीक्षा ग्रहण करेंगे। यानी भक्तिभाव के इस संगम में हर कोई डुबकी लगाने को तैयार है।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ-2025 के लिए यूपी में नया जिला घोषित, 4 तहसीलों के 67 गांव होंगे शामिल
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines