अजीत सिंह, गोरखपुर
Gorakhpur District Jail 1911 prisoners took a dip in Gangajal: प्रयागराज में 144 साल बाद महाकुंभ चल रहा है, अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग यहां आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अब गोरखपुर जिला जेल के कैदी पवित्र गंगाजल से स्नान कर सकेंगे। दरअसल, जिला जेल में बंद 1911 कैदियों की डिमांड पर जिला जेलर और जेल अधीक्षक ने महाकुंभ प्रयागराज से गंगाजल मंगवाकर जिला कारागार के कैदियों को स्नान कराने का निर्णय लिया है।
दरअसल, प्रयागराज से गंगाजल मंगवाकर कैदियों के स्नान करने वाले टंकी में डाल दिया जाएगा, जिससे कैदी पवित्र महाकुंभ से आए गंगाजल से स्नान करेंगे और पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। इस बारे में जेल अधीक्षक बी के पांडे ने बताया कि कैदियों ने गंगाजल मंगवाने की मांग की थी। कैदियों की डिमांड थी कि सब महाकुंभ में नहा रहे हैं हम जेल में हैं इस वजह से हम प्रयागराज जाकर नहा नहीं सकते। ऐसे में महाकुंभ से गंगाजल मंगवाया जाए।
जिला जेल पहुंचा पवित्र जल, 2 पुलिसकर्मी गए थे महाकुंभ
जेल अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ से गंगाजल मंगवाया लिया गया है। आज सुबह ही पवित्र जल जिला जेल पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जेल के दो पुलिसकर्मी प्रयागराज गए थे जो वहां से गंगाजल लेकर जिला जेल गोरखपुर पहुंचे हैं। अब इस गंगाजल को कैदियों के स्नान करने वाले टंकी में डालकर गंगाजल से स्नान करवाया जाएगा जिससे कैदियों को जेल में रहते हुए भी पूण्य की प्राप्ति हो सके।
आज महाकुंभ में लगी थी आग
जानकारी के अनुसार महाकुंभ मेला परिसर में आज दोपहर एक बार फिर आग लग गई थी। यहां सेक्टर-8 में श्री कपि मानस मंडल और उपभोक्ता संरक्षण समिति के शिविर में आग लगी। आग में 4 टैंट जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार आग में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है।
ये भी पढ़ें: News Delhi Stampede: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल, याचिकाकर्ता ने की ये 5 उपाय करने की मांग
संबंधित खबरें
मोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
54 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
5 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
7 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
23 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines