हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maha Kumbh में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक; 2 की हालत नाजुक, रेफर किए गए SRN अस्पताल

Maha Kumbh Devotees News: महाकुंभ में 2 दिन में 11 श्रद्धालुओं को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। आज पवित्र स्नान के बाद भी श्रद्धालुओं की तबियत बिगड़ी। इससे अस्पताल अधिकारियों ओर डॉक्टरों में अफरा तफरी मच गई। आइए जानते हैं कि मामला क्या है?

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- Freepik

Heart Attack to Maha Kumbh Devotees: प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में आज पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं को दिल का दौरा पड़ा गया। 2 दिन में 11 श्रद्धालुओं को हार्ट अटैक आने की खबर है। 6 मरीजों को मेले में परेड मैदान में खोले गए केंद्रीय अस्पताल में और 5 मरीजों को सेक्टर-20 के सब सेंटर हॉस्पिटल में लाया गया। दोनों अस्पतालों में इलाज से 9 मरीज ठीक हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं 2 मरीजों की हालत नाजुक होने के चलते SRN हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, लेकिन रविवार को मेले में खोले गए केंद्रीय अस्पताल का 10 बेड वाला ICU वार्ड दिल के मरीजों भर गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र स्नान के समय डुबकी लगाते समय सतर्क रहने और स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियां बरतने की सलाह दी। श्रद्धालुओं को ठंड से अपना बचाव करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:ड्रोन-AI कैमरे और NSG कमांडो…महाकुंभ में 45 करोड़ मेहमानों की सुरक्षा के लिए जानें क्या इंतजाम?

विज्ञापन

इन 3 लोगों को पड़ा दिल का दौरा

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के संतदास महाकुंभ में सेक्टर-21 में निवास कर रहे थे कि रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद अचानक बेहोश होकर गिर गए। उन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर रेफर कर दिया गया। बिहार के 43 साल के गोपाल सिंह अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने आए थे।

रविवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा तो उन्हें भी अस्पताल लाया गया। कार्डियोजेनिक शॉक डिटेक्ट हुआ, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। ग्वालियर निवासी श्याम लाल चंद्राणी (65) भी रविवार सुबह महाकुंभ मेला एरिया में टहल रहे थे। अचानक सीने में दर्द हुआ और चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें राहगीरों ने सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच में दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई, लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Iqbal Chagla कौन? सुप्रीम कोर्ट जस्टिस बनने से किया था इनकार, 85 की उम्र में ली आखिरी सांस

इन लक्षणों को इग्नोर करना खतरनाक

डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी का सीजन चल रहा है और घना कोहरा छा रहा है। ऊपर से गंगा का ठंडा पानी, ऐसे में सुबह-सवेरे कोहरे में इतने ठंडे पानी में स्नान करने से शरीर की नसें जम सकती हैं, जिससे खून की सप्लाई बाधित होगी तो शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जब भी सीने में जलन और दर्द महसूस हो, सीने पर दबाव लगे या सांस लेने में दिक्कत हो। हाथ-कमर और जबड़े में दर्द उठे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:महिला के गर्भाशय से निकला 5 किलो का ट्यूमर, देख उड़े डॉक्टरों के होश, लखनऊ में 4 घंटे चला ऑपरेशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola