mafia Atiq Ahmed alive: उत्तर प्रदेश के नामी माफिया अतीक अहमद की हत्या के पूरे 6 महीने गुजर चुके हैं लेकिन उसके नाम से जुड़े मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रयागराज से अतीक अहमद से जुड़ी सामने आई जानकारी ने एक बार फिर सभी को हैरत में डाल दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 1 सप्ताह में प्रयागराज में 6 ऐसे मामले दर्ज हुए, जिनमें अतीक का नाम सामने आ रहा है। लिहाजा लोग अलग अलग मामलों में अतीक का नाम जोड़कर शिकायते दर्ज करा रहे हैं। ऐसे में लोगों की जुबा पर एक ही बात आ रही है कि क्या मरने के बाद भी अतीक अहमद जिंदा है? हालांकि, दर्ज हो रहे मामलों को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
अतीक की पत्नी फरार, बेटे जेल में… फिर भी अतीक के नाम पर दी जा रही धमकी
अतीक की हत्या के बाद प्रदेश सरकार की ओर से उसके परिवार के गुनाहों की किताब खुलनी शुरू हो गई। जिसके बाद धीरे-धीरे शुरू हुई कार्रवाई के चलते माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। इसी के चलते अतीक के दो बेटे जेल में बंद हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से प्रयागराज में मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित पक्ष अपनी शिकायतों में माफिया अतीक से आरोपियों का नाम जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि अतीक के नाम पर उन्हें धमकी दी जा रही है। अतीक की हत्या के बाद उसके गुनाहों की दास्तां बयां करने अब पीड़ित सामने आ रहे हैं और अतीक तथा उसके सक्रिय गुर्गों पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। इसी बीच अब जमीन से जुड़े वर्षों पुराने मामलों में भी अतीक का नाम सामने आया है, जिसे लेकर प्रयागराज पुलिस जांच में जुट गई है।
अतीक का करीबी बनकर आरोपी ने सरकारी जमीन पर बनवा लिया मकान
कालिंदीपुरम की रहने वाली सुधा जोशी ने राजरूपपुर के जितेंद्र सिंह के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा धूमनगंज थाने में दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अतीक अहमद का करीबी बनकर आरोपी ने सरकारी जमीन पर मकान बनवा लिया और फिर आठ लोगों को बेच दिया। वहीं, गौस नगर करेली के रहने वाले एनायत उल्लाह ने डॉ. परवेज, रईस अहमद और उसके बेटे साकिब के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने आरोपी पर अतीक का आदमी बनकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गो-तस्करी के आरोप में अतीक का करीबी ब्लॉक प्रमुख हुआ गिरफ्तार
अन्य मामलों की अगर बात करें तो प्रयागराज के झुंसी कोहना के रहने वाले इरफान आलम ने इरशाद अहमद, तुफैल अहमद, हुसैन और शादाब के खिलाफ झुंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें सोरांव पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े आरोप में ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बताया जाता है कि आरोपी ब्लॉक प्रमुख अतीक गैंग से जुड़ा है, साथ ही वह अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जाता है। इतना ही नहीं, ब्लॉक प्रमुख पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अतीक के गुर्गों ने हाथ काटने की दी थी धमकी
इन मामलों के बीच प्रयागराज के सिविल लाइंस के रहने वाले आजम खान ने भी करेली थाने में लड्डन कबाड़ी नाम के व्यक्ति के साथ अन्य लोगों पर रंगदारी का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अतीक अहमद के नाम पर गुर्गों ने हाथ काटने की धमकी दी थी। इस मामले में खुल्दाबाद पुलिस ने अनीश कबाड़ी और उसके बेटे रहमान को सात देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पता चला कि ये आरोपी अतीक के चकिया कार्यालय में बम छिपाने जा रहे थे और साथ ही कुछ समय पहले अतीक के बेटे के स्वागत में उसकी गाड़ी के आगे और पीछे जश्न मनाया था।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines