हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow Viral Video: स्कूटी पर रोमांस का वीडियो वायरल, अब लखनऊ पुलिस कर रही कपल की तलाश

विज्ञापन

Lucknow Viral Video: लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम रोमांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कपल स्कूटी से जाता दिख रहा है। इस दौरान दोनों रोमांस भी करते दिख रहे हैं। मामले की जानकारी के बाद लखनऊ पुलिस अब कपल के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है और उनकी तलाश कर रही है।

और पढ़िए –Joshimath Sinking: जमीन धंसाव पर NTPC का बड़ा बयान, कहा- ये जोशीमठ की पुरानी समस्या

विज्ञापन

हजरतगंज इलाके का बताया जा रहा है वीडियो

वायरल वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल (Lucknow Viral Video) होने और मामले की जानकारी के बाद लखनऊ पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई। लखनऊ मध्य क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की कि वीडियो लखनऊ के हजरतगंज इलाके का है।

और पढ़िए –Uttar Pradesh: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर कार की टक्कर से तेंदुए की मौत

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ पुलिस ने कपल की तलाश के लिए दो टीमों को लगाया है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola