UP Bijli Rate Hike: यूपी पावर कॉर्पोरेशन एक बार फिर बिजली दरों में वृद्धि की तैयारी कर रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ने एक नया प्रस्ताव बना कर राज्य विद्युत नियामक आयोग (UPERC) में दाखिल कर दिया है। अब इस प्रस्ताव पर सुनवाई होनी है, जो प्रस्ताव पावर कॉर्पोरेशन में दाखिल किया है। इसके बाद नई दरें लागू होंगी। यह अब तक का पावर कॉर्पोरेशन के इतिहास में बिजली दरों में वृद्धि का सबसे बड़ा प्रस्ताव है।
20 से 45 प्रतिशत तक बढ़ेंगी दरें
अगर वह लागू होता है तो शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 40% ग्रामीण क्षेत्रों में 45% और कमर्शियल बिजली दरें 20 से 25% तक बढ़ जाएगी।
फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी का प्रस्ताव
प्रस्ताव में केवल यूनिट दरें ही नहीं, बल्कि फिक्स चार्ज में भी बड़ा इजाफा प्रस्तावित है। शहरी क्षेत्रों के लिए फिक्स चार्ज को 110 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 190 रुपये करने का प्रस्ताव है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह चार्ज 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलोवाट किया जाना प्रस्तावित है।
100 यूनिट तक अब 1.5 रुपये की बढ़ोतरी
प्रस्ताव के हिसाब से अधिक बिजली प्रयोग करने वाले शहरी उपभोक्ताओं को अब 13 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल देना होगा। पावर कॉर्पोरेशन के इस प्रस्ताव पर नियामक आयोग जुलाई में सुनवाई शुरू करेगा, जिनके बाद ही बिजली के दाम बढ़ाने पर फैसला हो पाएगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश में 100 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को 5 रुपये 50 पैसे की दर से बिजली का बिल देना होता है जो प्रस्ताव पास होने पर छह रुपये 50 पैसे हो जाएगा।
परिषद ने लगाया आरोप
उपभोक्ता परिषद का आरोप है कि निजीकरण की तैयारी कर रही यूपी सरकार बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से यह काम कर रही है।
क्या बोले पूर्व सीएम अखिलेश
महंगी बिजली के लिए बने प्रस्ताव पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली को इतना महंगा कर रही है कि हम जैसे लोग भी बिल नहीं भर पाएंगे।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines