Lucknow School Teacher Assault BSP Leader Satish Mishra Grandson: लखनऊ में एक स्कूल की महिला शिक्षक ने एक छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। मामले की शिकायत छात्र के परिजन ने स्कूल प्रबंधन से की। इसके बावजूद स्कूल मैनेजमेंट की ओर से आरोपी महिला शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद छात्र के परिजन की ओर से थाने में महिला शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित छात्र बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता सतीश चंद्र मिश्रा का नाती (बेटी का बेटा) है। कहा जा रहा है कि टिफिन खाने को लेकर पीटी टीचर संगीता सहाय ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की। मामले में स्कूल मैनेजमेंट की ओर से कार्रवाई न होने के बाद सतीश चंद्र मिश्रा के दामाद और पीड़ित छात्र के पिता परेश मिश्रा ने गौतमपल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार, पीड़ित छात्र लामार्टिनियर बॉयज़ में पांचवीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत में क्या कहा गया?
FIR के अनुसार, परेश मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में लामार्टिनियर बॉयज़ स्कूल में पढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीटी टीचर संगीता सहाय ने उनके बच्चे को सिर्फ टिफिन लेने की बात पर पीटा था। हैरानी की बात यह है कि स्कूल प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह कोर्ट में थे, तो उन्हें बेटे की पिटाई की खबर मिली। उन्होंने कहा कि वे तुरंत अपने बच्चे के स्कूल गए और प्रिंसिपल से मिले।
छात्र रोते-रोते पूरी घटना बताई
परेश मिश्रा ने कहा कि प्रिंसिपल से मिलने पर मेरे बेटे ने उन्हें पूरी कहानी बताई। इसके बाद परेश मिश्रा ने प्रिंसिपल से आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया, लेकिन उनकी दलीलों को अनसुना कर दिया गया। प्राचार्य के व्यवहार से वे निराश हो गये और घर लौट गये। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बच्चा बुरी तरह सहम गया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और मामले के संबंध में FIR दर्ज कराई।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
12 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
15 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines