---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

यूपी विधानसभा कैंपस में भरा पानी तो नगर निगम दफ्तर की छत्त लगी टपकने, सामने आए वीडियो

UP Lucknow Rain : मानसून की पहली बारिश ने लखनऊ प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। पूरे शहर में जलभराव हो गया। यूपी विधानसभा कैंपस और गोमती नगर में पानी भरा हुआ है। नगर निगम दफ्तर की छत्त भी टपक रही है। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

Lucknow Rain : यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को जमकर बादल बरसे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मानसून की पहली बारिश से लखनऊ लबालब हो गया। यूपी विधानसभा कैंपस में पानी भर गया। कर्मचारी बाल्टी से बारिश के पानी को निकाल रहे हैं। गोमती नगर का भी एक वीडियो सामने आया है, जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। साथ ही नगर निगम दफ्तर की छत्त से भी पानी टपक रहा है। इसे लेकर कई वीडियो सामने आए हैं।

विधानसभा कैंपस में भरा बारिश का पानी

---विज्ञापन---

यूपी में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। इस दौरान पूरा लखनऊ पानी-पानी हो गया। पहली बारिश ने शासन प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। बारिश से विधानसभा भी नहीं बच पाई। विधानसभा कैंपस में भरे पानी से होकर नेताओं की गाड़ियां गुजर रही हैं। कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी बाल्टी से बारिश के पानी को बाहर निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कौन हैं वो विधायक? जिनके जरिए सीएम योगी ने विधानसभा में अखिलेश यादव को धो डाला

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नगर निगम दफ्तर की छत्त से टपक रहा पानी

---विज्ञापन---

बारिश की चपेट में नगर निगम भी आ गया है, जिसके पास पूरे शहर की साफ सफाई का जिम्मा है। नगर निगम मुख्यालय की छत्त से पानी टपक रहा है। यही स्थिति कई सरकारी दफ्तरों की भी है। अगर समय पर नालों की सफाई हो जाती है तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता। सीवर चोक होने के वजह से बारिश का पानी नहीं निकल पाया और शहरभर में भर गया।

यह भी पढ़ें :शिवपाल यादव को नहीं मिली कमान! अखिलेश ने माता प्रसाद पांडेय पर क्यों लगाया दांव, ये हैं 3 कारण

---विज्ञापन---

शिवपाल ने योगी सरकार पर साधा निशाना

गोमती नगर और हरजगतगंज इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी का सैलाब देखने को मिल रहा है। लोगों के घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट कर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि बजट की सबसे अधिक आवश्यकता उत्तर प्रदेश विधानसभा को है। एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है।

First published on: Jul 31, 2024 04:08 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola