हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ में एक घर से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने एक घर में छापा मारा है। पुलिस का दावा है कि घर से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किया गया है। ये घर सलाउद्दीन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। लखनऊ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
लखनऊ पुलिस की छापेमारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस ने एक घर में छापा मारा है। पुलिस का दावा है कि घर से भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद किया गया है। ये घर सलाउद्दीन नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। लखनऊ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, भारी पुलिस बल को सलाउद्दीन के घर के बाहर तैनात किया गया है।

छापेमारी के दौरान असलहा और कारतूस बरामद

लखनऊ में इन दिनों मोहर्रम की तैयारी चल रही है। पुलिस मोहर्रम और कांवड यात्रा को देखते हुए अलर्ट मोड में है। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार देर रात लखनऊ पुलिस मलिहाबाद में सलाउद्दीन नामक व्यक्ति के घर पर पहुंची है। पुलिस को सूचना मिली है कि इस घर में भारी मात्रा में असलहा और कारतूस रखे हैं। छापेमारी के दौरान असलहा और कारतूस बरामद भी किए गए हैं। फिलहाल इस छापेमारी को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है।

यूजर ने पुलिस पर किया कमेंट

एक यूजर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मोहर्रम से पहले मलिहाबाद में सलाहुद्दीन नाम के व्यक्ति के घर से भारी संख्या में कारतूस व असलहे बरामद करने की सूचना आ रही है! डीसीपी उत्तरी ने कहा सुबह जानकारी देंगे, लगता है रात में आराम करना है! उधर अन्य उच्चाधिकारी मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं!

विज्ञापन

पुलिस का आया बयान

इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने बताया कि सूचना के आधार पर मलिहाबाद स्थित एक घर से असलाह आरै कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही असलाह बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। मौके से सलाउद्दीन उर्फ लाला पुत्र शहाबुद्दीन का गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola