Lucknow News: लखनऊ के पारा इलाके में हत्याकांड से पूरे शहर में दहशत फैला दी थी. कैब ड्राइवर योगेश पाल की हत्या कर उसकी गाड़ी लूटने वाले बदमाशों में से 1 आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, दूसरे आरोपी ने अंधेरे का फायदे उठाया और मौके से फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम अजय सिंह बताया जा रहा है उर्फ बदमाश अमरजीत जो हरदोई का चर्चित बदमाश है.
मुठभेड़ में 1 घायल, दूसरा फरार
इस मामले पर यूपी पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई थी. योगेश पाल की हत्या कर उसकी लूटी हुई गाड़ी को बेचने की खबर थाना पारा और क्राइम ब्रांच को मिली थी. बदमाश गाड़ी लेकर किसान पथ से आगरा एक्ससप्रेसवे पर जाने वाले थे. इसलिए, पुलिस ने समय रहते सभी अंडरपास की चेकिंग शुरू कर दी थी. तभी एक कार आई पुलिस के रोकने पर रुकने के बजाय उन्होंने पुलिस पर गोलियां फायर की. इस मुठभेड़ के चलते अजय सिंह के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के अंदर से गायब हो गया.
यह भी पढ़ें: ‘कांशीराम को सांसद बनाने में सपा का सहयोग’, मायावती के बयान के बाद अखिलेश यादव ने किया बड़ा
अजय सिंह का इलाज जारी, दूसरी की हो रही तलाश
अजय सिंह उर्फ बदमाश अमरजीत एक नामी गैंगस्टर है. हरदोई में उसकी दहशत मची हुई है. यहां उसके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज किए गए हैं. लखनऊ पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर धर दबोचा है. फिलहाल उसका इलाज रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में चल रहा है. दूसरे साथी जिसका नाम गुरु सेवक है, उसकी तलाश जारी है.
क्या है इनका आरोप?
दरअसल, 29 सितंबर को लखनऊ के बुद्धेश्वर निवासी कैब ड्राइवर योगेश पाल की हत्या की गई थी. यह मामला लूटपाट का था जिसमें बदमाशों ने उसकी अर्टिगा गाड़ी लूट कर उसकी हत्या की थी. अब तक पुलिस पूछताछ में अजय सिंह ने बताया है कि हत्या उसके साथी आरोपी गुरु सेवक ने की थी. दोनों ने 6 अक्टूबर को भी शाहजहांपुर के रोजा में एक ट्रैवलर ड्राइवर अवनीश दीक्षित की हत्या कर उसकी गाड़ी लूट ली थी
यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव का Facebook अकाउंट Suspend, सपा नेता ने कहा- सभी हदें पार
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
21 mins agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
2 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
3 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
3 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
14 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
18 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
18 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines