---विज्ञापन---

लखनऊ में अस्पताल के बाहर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, दो युवकों के हाथ-पैर कटकर हवा में उड़े

Lucknow Oxygen Cylinder Blast Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बालागंज चौराहे पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। डिलिवरी देने पहुंचे दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। दोनों के हाथ और पैर शरीर से अलग होकर दूर जाकर […]

---विज्ञापन---

Lucknow Oxygen Cylinder Blast Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। यहां ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में बालागंज चौराहे पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। डिलिवरी देने पहुंचे दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए। दोनों के हाथ और पैर शरीर से अलग होकर दूर जाकर गिरे। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

गाड़ी से सिलेंडर उतार रहे थे कर्मचारी

दरअसल, बालागंज चौराहे पर जेपीएस हॉस्पिटल है। फरीदीपुर स्थित एलाइट ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारी बुधवार दोपहर ऑक्सीजन सिलेंडर की डिलिवरी देने अस्पताल पहुंचे थे।

---विज्ञापन---

फर्श पर सिलेंडर रखते ही हुआ धमाका

चश्मदीदों ने बताया कि कर्मचारी ऑक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे। अचानक जमीन पर रखा गया सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके में दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सिलेंडर फटने के बाद रास्ते से जा रही कार के ऊपर गिरा। इससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए।

आसपास के लोगों के सुन्न पड़ गए कान

आसपास के लोगों का कहना है कि सिलेंडर में धमाका इतना तेज था कि करीब 5 मिनट तक लोगों को कुछ सुनाई नहीं दिया। कान सुन्न पड़ गए। आसपास सिर्फ धुएं का गुबार नजर आ रहा था। धमाके से प्राइवेट अस्पताल की खिड़कियों के कांच टूट गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mock Drill: यूपी विधानसभा पर आतंकी हमला, NSG कमांडो ने किया नाकाम, सीएम योगी ने दी बधाई, Video

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2023 03:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola