उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नर्सिंग की एक छात्रा के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। छात्रा एक ई-रिक्शा में सवार थी, जहां कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए छात्रा चलते ई-रिक्शा से कूद गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। 19 मई को वह अपने मामा के घर, बर्लिंगटन इलाके में गई थी। शाम को वह बर्लिंगटन चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। निशातगंज पहुंचने पर ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा रोककर खुद छात्रा के बगल में आकर बैठ गया और वाहन एक दूसरा युवक चलाने लगा।
छात्रा से अश्लील हरकतें
छात्रा उस समय अपने मोबाइल में व्यस्त थी, जिससे उसे बदलाव का अंदाजा नहीं हुआ। जब वह टेढ़ी पुलिया पहुंची, तो उसने रिक्शा रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी। उसे एहसास हुआ कि कुछ गलत हो रहा है, तो वह चिल्लाने लगी। इसी दौरान बगल में बैठे युवक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। साथ में सवार तीन अन्य युवकों ने भी छेड़खानी शुरू कर दी और छात्रा का मुंह दबाने की कोशिश की ताकि वह चिल्ला न सके।
हालांकि, मौका मिलते ही छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती ई-रिक्शा से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा को कई चोटें आईं हैं।
चार आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। छात्रा की शिकायत पर फैजुल्लागंज निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यम सिंह और उसके तीन साथियों अनुज गुप्ता उर्फ आकाश, रंजीत चौहान और अनिल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सत्यम सिंह पूर्व में भी जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों की भी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
16 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
16 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines