---विज्ञापन---

लखनऊ में खुद को बचाने के लिए चलते ई-रिक्शा से कूदी नर्सिंग की छात्रा, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ की एक नर्सिंग छात्रा के साथ ई-रिक्शा में सफर के दौरान छेड़खानी की गई। छात्रा चलते रिक्शा से कूदकर किसी तरह बच पाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सत्यम सिंह और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें लखनऊ से मनोज पांडे की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नर्सिंग की एक छात्रा के साथ दरिंदगी की कोशिश की गई। छात्रा एक ई-रिक्शा में सवार थी, जहां कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए छात्रा चलते ई-रिक्शा से कूद गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। 19 मई को वह अपने मामा के घर, बर्लिंगटन इलाके में गई थी। शाम को वह बर्लिंगटन चौराहे से टेढ़ी पुलिया जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी। निशातगंज पहुंचने पर ई-रिक्शा चालक ने रिक्शा रोककर खुद छात्रा के बगल में आकर बैठ गया और वाहन एक दूसरा युवक चलाने लगा।

---विज्ञापन---

छात्रा से अश्लील हरकतें

छात्रा उस समय अपने मोबाइल में व्यस्त थी, जिससे उसे बदलाव का अंदाजा नहीं हुआ। जब वह टेढ़ी पुलिया पहुंची, तो उसने रिक्शा रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन की गति और तेज कर दी। उसे एहसास हुआ कि कुछ गलत हो रहा है, तो वह चिल्लाने लगी। इसी दौरान बगल में बैठे युवक ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। साथ में सवार तीन अन्य युवकों ने भी छेड़खानी शुरू कर दी और छात्रा का मुंह दबाने की कोशिश की ताकि वह चिल्ला न सके।


हालांकि, मौका मिलते ही छात्रा ने साहस दिखाते हुए चलती ई-रिक्शा से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छात्रा को कई चोटें आईं हैं।

---विज्ञापन---

चार आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की। छात्रा की शिकायत पर फैजुल्लागंज निवासी ई-रिक्शा चालक सत्यम सिंह और उसके तीन साथियों अनुज गुप्ता उर्फ आकाश, रंजीत चौहान और अनिल सिन्हा  को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी सत्यम सिंह पूर्व में भी जेल जा चुका है। अन्य आरोपियों की भी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

First published on: May 23, 2025 07:06 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola