लखनऊ में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग, फ्लैट में फंसी रहीं दो महिलाएं

लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में गुरुवार की शाम को अचानक आग लग गई। हालांकि, दमकल की गाड़ियों ने वक्त रहते ही आग पर काबू पा लिया।

Lucknow Fire broke news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। इसके बाद देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। दमकल की गाड़ियों ने वक्त रहते ही आग पर काबू पा लिया। लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास यह हादसा गुरुवार की शाम हुआ।

विज्ञापन

फ्लैट में फंसी रहीं दो महिलाएं

अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग में यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) राम कुमार रावत ने बताया कि आग की घटना के दौरान दो महिलाएं बिल्डिंग में फंसी हुई थीं, जिन्हें आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग के अंदर से बाहर निकाला गया। इसके अलावा इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे लगी बिल्डिंग में आग

राम कुमार रावत ने ANI से बात करते हुए कहा कि बिल्डिंग में अब कोई भी फंसा हुआ नहीं है और न ही कोई हताहत हुआ है। दो महिलाएं फ्लैट में फंसी हुई थीं, जिन्हें बचा लिया गया है। बिल्डिंग में आग कैसे लगी, इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है। लेकिन आशंका है कि बिल्डिंग में यह शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो। फिलहाल, फायर ऑफिसर आग लगने का सही कारण तलाश रहे हैं। इसके लिए अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रतीक्षा करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ