UP News: कुछ ही दिनों में प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। यूपी सरकार ने यात्रा रूट में दुकानदारों को अपनी पहचान बताना अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन उसी प्रदेश की राजधानी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोमती नगर के पॉश इलाके में एक दुधिया दूध में थूककर घर-घर दूध बांटता था।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब गोमती नगर विनय खंड के रहने वाले लव शुक्ला CCTV फुटेज चेक कर रहे थे। तब यह घटना सामने आई। लव शुक्ला ने गोमती नगर थाने में पूरे मामले की शिकायत की है। बताया कि मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू उनके घर कई वर्षों से दूध दे रहा था। शरीफ मल्हौर क्षेत्र का रहने वाला है, इस पूरे एरिया में कई घरों में दूध सप्लाई करता है।
क्या था वीडियो में?
लव शुक्ला ने बताया कि सुबह मैं सीसीटीवी चेक कर रहा था, तब मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू दूध में थूकते हुए नजर आया। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है वो डोर बेल बजाता है, जब तक कोई गेट खोलकर बाहर आता है, तब तक में वो दूध में थूक देता और फूंक मारता है। तब वो थूका हुआ दूध हर दिन दे रहा था।
हिंदू महासभा ने की नारेबाजी
पूरे मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गोमतीनगर थाने में मोहम्मद शरीफ उर्फ पप्पू के खिलाफ शिकायत की है। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि गोमती नगर में एक ब्राह्मण परिवार के घर में सालों से दूध देने वाला पप्पू का असली नाम मोहम्मद शरीफ है। शिशिर ने अपने समर्थकों के साथ थाने के बाहर थूक जिहाद बंद करो के नारे भी लगाए। साथ ही पदाधिकारियों ने आरोपी पर रासुका लगाने की मांग की।
बन रहा नया कानून
यूपी सरकार खाने-पीने में सुरक्षा रखने के लिए नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। इस कानून में खाने-पीने की चीजों में थूक या यूरिन मिलाने पर 10 साल तक की जेल हो सकेगी। साथ ही नए कानून में ग्राहक अधिकार के साथ खाने में मिले इंग्रेडिएंट्स के बारे में पूछ सकते हैं।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
12 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
20 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines