लखनऊ से अजीत सिंह की रिपोर्टः आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) रजिस्ट्रेशन के मामले में गोरखपुर के अस्पताल लगातार देश में लंबी छलांग लगा रहे हैं। देश के टॉप 10 अस्पतालों की सूची में जिला अस्पताल के साथ अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज की भी एंट्री हो गई है।
सोमवार को जारी लिस्ट में बीआरडी मेडिकल कॉलेज देश में 8वें स्थान पर रहा। जबकि, जिला अस्पताल को 9वां स्थान मिला। इस योजना के शुरू होने के बाद पहली बार बीआरडी ने राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी छलांग लगाई है। हालांकि, जिला अस्पताल बीते 10 दिनों से टॉप टेन की सूची में बना हुआ है।
देश के टॉप 10 अस्पतालों में 7 यूपी के
सोमवार को जारी लिस्ट में देश के टॉप 10 अस्पतालों में 7 यूपी के रहे। स्कैन कर पर्चा बनाने वाले अस्पताल की फेहरिस्त में देशभर में नंबर एक पर प्रयागराज का तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल रहा। इस लिस्ट में प्रयागराज के 3, गोरखपुर और लखनऊ के 2-2 अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली, ओडिसा और छत्तीसगढ़ के एक-एक अस्पताल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
और पढ़िए – Umesh Pal Murder Case: अतीक के भाई अशरफ की याचिका पर सुनवाई आज, जानें किस बात को लेकर की है अपील?
जाने क्या है पूरा मामला
दरअसल, केंद्र सरकार ने मरीजों का एकीकृत डाटा तैयार करने के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) योजना लांच की है। इसके तहत मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है। वह मोबाइल से स्कैन एंड शेयर कर पर्चा कटवा रहे हैं। इसके लिए उन्हें बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के ACMO डॉ अंबुज श्रीवास्तव ने बताया कि यह सरकार की अच्छी पहल है। इससे एक ही बार मरीज को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है। दोबारा वह अपने मोबाइल नंबर को स्कैन कर पर्चा बनवा ले रहा है। इसमें एक मिनट से कम का समय लग रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी के उत्पीड़न और जान से मारने का लगा है आरोप
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
9 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
1 day agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines