Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक थार वाले ने बीच मार्केट में युवक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वहां मौजूद गुस्साए स्थानीय लोगों ने थार पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, लोगों ने थार के चालक पर ईंट-पत्थरों से कई वार किए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल किया। पुलिस ने इस झड़प में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया।
थार पर बरसाए ईंट-पत्थर
ये घटना लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में स्थित बुद्धेश्वर चौराहे की है। पुलिस के अनुसार, ये घटना रविवार दोपहर की है। बुद्धेश्वर चौराहे पर दिनदहाड़े एक थार वाले ने चौराहे पर खड़े युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने थार गाड़ी और उसके मालिक पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिया। वीडियो में चालक गाड़ी लेकर भागने की कोशिश करता हुआ भी दिखाई दे रहा है, लेकिन लोगों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें: कांस्टेबल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाकर दी जान, पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
थार ने युवक को मारी टक्कर
लोगों ने बताया कि थार वाला गलत साइड से गाड़ी लेकर आ रहा था। इस दौरान उसने एक युवक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक घायल हो गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ गाड़ी और उसके ड्राइवर पर टूट रही है। इससे थार गाड़ी चला रहा युवक भी घायल हो गया और गाड़ी को भी काफी नुकसान हुआ। जानकारी मिलते ही मौके पर पारा थाना प्रभारी पहुंचे और उन्होंने स्थिति को कंट्रोल किया। साथ ही घायल को हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। वायरल वीडियो से हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines