मानस श्रीवास्तव/लखनऊ
हम भी भारतीय हैं, फिर हमारे साथ ऐसा सलूक क्यों? यह सवाल है कश्मीरी युवकों का, जो परिवार का पेट पालने के लिए उत्तर प्रदेश के राजधानी नगर लखनऊ में ड्राई फ्रूट्स बेचने आए थे। आरोप है कि लखनऊ नगर निगम की टीम ने इन युवकों के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि इनका सामान भी सड़क पर फेंक दिया। अब इसी हरकत के खिलाफ आवाज उठा कश्मीरी युवक इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
सामान छीनने का विरोध किया तो की गई मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ में रविवार को ड्राई फ्रूट्स बेचने वाले कश्मीरी युवकों के साथ नगर निगम की टीम ने बदसलूकी की है। इन युवकों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की टीम ने इनका सामान छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर इनके साथ मारपीट की गई और इसके माल छीनकर उसे सड़क पर फेंक दिया गया। इन युवकों का कहना है कि आज उनके साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर उनके या उनके जैसे कश्मीरी मूल के दूसरे लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: मौसी ने भांजे को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पीड़ित बोले-पहली बार नहीं हुआ है ऐसा
पीड़ितों का कहना है कि वो दो पैसे कमाकर अपना परिवार पालने के लिए देश के विभिन्न हिस्साें में आते हैं, लेकिन कहीं न कहीं नगर निगम की टीम या कुछ धर्मांध लोग उनके साथ अभद्रता कर ही डालते हैं। समझ में नहीं आता कि हम भी भारतीय हैं फिर हमारे साथ ऐसा सलूक क्यों किया जाता है। हालांकि मौके से सामने आई तस्वीरों में सड़क पर ड्राईफ्रूट्स बिखरे साफ नजर आ रहे हैं। साथ ही हंगामे के चलते यहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी, वहीं पुलिस भी पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें: पति, सास-ससुर और दो साल की बच्ची को भी दिया सायनाइड, पढ़िए केरल की जॉली जोसेफ की कहानी
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
4 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
16 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
17 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
19 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
19 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines