लखनऊ: चाकू और बांके से किए कई वार, बुजुर्ग की निर्मम हत्या
Edited By Pushpendra Sharma

lucknow
Edited By Pushpendra Sharma

lucknow
मनोज पांडेय, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, थाना दुबग्गा क्षेत्र के कटौली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रंजिश के चलते 60 वर्षीय बुजुर्ग राजाराम यादव की निर्मम हत्या कर दी गई। राजाराम अपने खेत में थे इसी दौरान कुछ लोग उनके पास पहुंचे और एक के बाद एक चाकू और बांके से कई वार कर मौत की नींद सुला दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने राजाराम का शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर तत्काल सीनियर अधिकारी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने पुरानी रंजिश और खेत में पानी लगाने के विवाद में कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे एडीसीपी वेस्ट चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि हत्यारों की तलाश में कई टीम लगाई गई हैं जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। राजाराम के शरीर पर तकरीबन 8 से अधिक बार सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए गए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: