Lucknow Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: लखनऊ और मोहनलालगंज सीट पर बीजेपी आगे

Lucknow Lok Sabha Chunav Live: इस बार लखनऊ लोकसभा सीट पर 52.03 फीसदी मतदान हुआ है। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजनाथ सिंह ने यहां से चुनाव जीते थे, इस बार फिर बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lucknow Lok Sabha Chunav Live Updates: लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के अलावा प्रदेश की राजनीति का गढ़ है। यहां लखनऊ और मोहनलालगंज दो लोकसभा सीट हैं। लखनऊ वीवीआईपी सीट है, वर्तमान में यहां से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सांसद हैं। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यहां से लगातार 5 बार सांसद रह चुके हैं। इस बार दोनों सीट पर दिग्गज नेता अपनी ताल ठोंक रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिसने लखनऊ में जीत हासिल की वही पार्टी दिल्ली का सफर तय करती है। आइए दोनों लोकसभा को समझते हैं।

विज्ञापन
नंबर  लोकसभा  आगे  पीछे 
1 

मोहनलालगंज

(BJP) कौशल किशोर आरके चौधरी (SP)
2

लखनऊ

 

(BJP) राजनाथ सिंह पूनम सिन्हा (SP)

मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर 62.53 फीसदी हुई वोटिंग

इस सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक इस कार इस सीट पर 62.53 फीसदी मतदान हुआ है, जो पिछले बार से करीब एक फीसदी कम है। इस सीट पर वर्ष 1962 के पहली बार लोकसभा चुनाव हुए थे। जिसके बाद कांग्रेस, भारतीय लोकदल और जनता दल पार्टी के उम्मीदवार यहां से जीत हासिल करते रहे। 1991 में पहली बार यहां से बीजेपी के प्रत्याशी जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में मोहनलालगंज संसदीय सीट पर बीजेपी के कौशल किशोर ने 629,748 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

बीजेपी ने तीसरी बार दिया टिकट

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के कौशल किशोर चुनाव जीते थे। इस बार तीसरी बार भी पार्टी ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बसपा ने सीट पर राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान और समाजवादी पार्टी ने आरके चौधरी पर भरोसा जताया है। मोहनलालगंज संसदीय सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें मलीहाबाद, सिधौली, मोहनलालगंज बख्शी का तालाब और सरोजिनी नगर सीट आती हैं। इन सभी सीटों पर बीजेपी पार्टी के विधायक हैं।

लखनऊ लोकसभा सीट पर 52.03 फीसदी मतदान

लखनऊ सीट पर इस बार 52.03 फीसदी मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यह आंकड़ा 54.30 फीसदी था। 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राजनाथ सिंह ने 6,33,026 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी। बीजेपी ने इस बार फिर दिग्गज नेता राजनाथ सिंह पर भरोसा जताया है। वहीं, सपा ने पूनम सिन्हा को टिकट दिया है, पूनम पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की पत्नी हैं।

विज्ञापन

5 में से तीन विधानसभा सीट पर बीजेपी

लखनऊ लोकसभा सीट के अंतर्गत लखनऊ कैंट, लखनऊ वेस्ट, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ ईस्ट और लखनऊ नॉर्थ पांच विधानसभा सीट आती हैं। बता दें लखनऊ वेस्ट और लखनऊ सेंट्रल सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक हैं और बाकी तीनों पर बीजेपी पार्टी के विधायक हैं। इस सीट पर 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। 2011 की जनगणना के मुताबिक इस सीट पर 71 फीसदी से अधिक हिंदू और 26 फीसदी मुस्लिम आबादी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ