UP News: लखनऊ में 1 लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर, मासूम बच्ची से किया था दुष्कर्म

यूपी के लखनऊ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया है। उसके ऊपर 1 लाख का इनाम था। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

Lucknow encounter news

Lucknow encounter news

यूपी के लखनऊ में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, वह पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बता दें, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी दीपक वर्मा को आज पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम था। आपको बता दें, लखनऊ में गुरुवार को आलमबाग में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया था। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के मुताबिक, मासूम बच्ची दिव्यांग है।

विज्ञापन

सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान की। बीती रात थाना आलमबाग के पास पुलिस ने आरोपी को घेरा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। वहीं उसने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश

बता दें, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला था। पुलिस ने वारदात के बाद ही आरोपी पर इनाम घोषित किया था। वहीं, 24 घंटे के भीतर ही उसका एनकाउंटर कर दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ