Lucknow Mass Murders Accused Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले युवक अरशद ने अपने परिवार को लखनऊ ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां और चारों बहनों की नसें काटकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। शरनजीत होटल में परिवार रुका था, जहां वारदात अंजाम दी गई। मारने से पहले पांचों को नशीला पदार्थ पिलाया गया था, ताकि किसी को पता न चले और वे अपना बचाव भी न कर सकें।
पांचों हत्याएं करते समय आरोपी अरशद ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने हत्याएं करने की वजह बताई। अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह मां और बहनों को क्यों मार रहा है? वीडियो बनाते हुए वह मां-बहनों की लाशें भी दिखाता है। वीडियो काफी खौफनाक है, इसलिए उसे पूरा नहीं दिखा सकते, लेकिन अरशद का कबूलनामा सुना सकते हैं। आइए सुनते हैं और जानते हैं कि आखिर नए साल की पहली सुबह इतना खौफनाक नरसंहार क्यों किया गया?
मोहल्ले वालों को बताया नरसंहार की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, अरशद ने करीब 6 मिनट का वीडियो हत्याकांड अंजाम देते हुए बनाया था। वीडियो में उसका पिता भी नजर आ रहा है, जो वारदात के बाद से फरार है। वीडियो में भी आरोपी अरशद ने अपनी 4 बहनों और माता की हत्या कबूली और बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। उसको डर था कि अगर उसे कुछ हो गया तो उसकी मां और बहन का क्या होगा, इसलिए उसने और पिता ने उनको मारने का फ़ैसला किया।
इसके लिए अरशद परिवार को पहले अजमेर लेकर गया, फ़िर लखनऊ लाकर सभी को होटल में रुकवाया। रात में शराब पिलाई और कुछ के मुंह में कपड़ा डालकर दुपट्टे से गला दबा दिया। कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। इस काम में पिता ने मदद की। हत्याएं करने के बाद पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने अरशद की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल दुपट्टा और ब्लेड बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें:Video: लखनऊ में 5 लोगों की हत्या पर क्या बोली पुलिस? 2 दिन पहले आगरा से आया था परिवार
वीडियो के अनुसार आरोपी की आपबीती
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में अरशद ने कहा कि PM मोदी और CM योगी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं, उन लोगों को कड़ी सजा दी जाए, जिनके कारण उसने अपने परिवार को मार दिया। रानू, आफताब, अहमद, अलीम, सलीम और उसके साथी भू-माफिया हैं और लड़कियों को बेचते हैं। उसको और पिता को जेल भेजकर हैदराबाद में चारों बहनों को बेचना चाहते थे। परिवार के साथ इस तरह न हो, इसलिए यह कदम उठाया। मजबूरी में मां और बहनों को मारा। बदायूं के रहने वाले हैं और बांग्लादेशी होने का आरोप परिवार पर लगा है।
यही कारण है कि परिवार धर्म परिवर्तन करना चाहता था। बस्ती वालों से तंग आकर परिवार ने मौत को गले लगाया है। बस्ती वालो ने घर छीन लिया है। पिछले 10 दिन से भटक रहे हैं। फुटपाथ पर सो रहे हैं। मकान को मंदिर के नाम करना चाहते थे, इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील है कि बस्ती वालों को न छोड़े और मकान की जगह मंदिर बनवा दें। मुसलमान जमीनों पर कब्जा करते हैं। बस्ती वाले गैर-कानूनी धंधों में लिप्त हैं। बस्ती वालों के खिलाफ कई बार कार्रवाई करने की कोशिश की, पर नहीं हो पाई। पुलिस ने साथ नहीं दिया।
यह भी पढ़ें:Lucknow Mass Murders: मां और 4 बहनों के कत्ल को क्यों मजबूर हुआ युवक? खुद बताई नरसंहार की वजह
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
18 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines