Lucknow Police: लखनऊ पुलिस ने मैगी पार्टी गैंग के सरगना समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। ये सभी मिलकर चोरी की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। इसी बीच पुलिस को इन चोरों के बारे में खुफिया जानकारी मिली, तो पुलिस ने धावा बोल दिया। एक आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी।
पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार
राजधानी लखनऊ में बुधवार को चोरी के दौरान साथियों के साथ मैगी पार्टी करने वाले चोर गैंग में हड़कंप मच गया था। शातिर चोरों के इस गैंग के 7 आरोपियों को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरगना के पैर में गोली लगी जिसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ।
इस घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि कुकरेल बांध के पास आठ संदिग्ध व्यक्ति जेवर और पैसे लेकर बैठे हैं। पुलिस ने मौके से 7 युवक और एक महिला को पकड़ा। एक आरोपी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।
मुख्य आरोपी पर दर्ज हैं 11 मुकदमे
पूछताछ में उसने अपना नाम हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा बताया। वह तेलीबाग के पुराना नटखेड़ा के पास रहता है। घायल हिमांशु थारू के खिलाफ 11 मुकदमे, आकाश के खिलाफ 5, रिंकू कनौजिया के खिलाफ 3, रोहन कश्यप के खिलाफ 1, विकास जायसवाल और विकास यादव के खिलाफ 1-1 मामला दर्ज है। रोहित और मानसी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
डीसीपी शशांक सिंह के अनुसार, हिमांशु, आकाश, रिंकू और रोहन की मुलाकात जेल में हुई थी। इसके बाद इन लोगों ने चोरी का गैंग बना लिया। ये लोग घरों में चोरी के साथ-साथ वाहन चोरी भी करते थे। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इंदिरा नगर के सी ब्लॉक में भूपाल सिंह के घर में चोरी की थी। उन्होंने यह भी कबूल किया कि चोरी के दौरान घर में मैगी बनाकर पार्टी की थी।
महिला करती थी रेकी
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंग में शामिल महिला मानसी काम तलाशने के बहाने घरों की रेकी करती थी। इसके बाद वह अपने साथियों आकाश यादव, हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा, विकास जायसवाल, रिंकू कनौजिया और रोहन कश्यप को जानकारी देती थी। फिर यह गिरोह मिलकर चोरी करता और सामान आपस में बांट लेता था। पुलिस ने इनके पास से 50 ग्राम सोने के जेवर, 250 ग्राम चांदी, ₹2.60 लाख नकद, चोरी में इस्तेमाल की गई दो स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है।
यह भी पढ़ें : राजा मर्डर केस में कौन है अलका? मां बोली – सच निकली ज्योतिषी की बात
बता दें कि इंदिरा नगर के सी ब्लॉक, मकान नंबर 499 में बैंक के रिटायर्ड अधिकारी भूपाल सिंह बसेरा के घर उस वक्त चोरी हुई थी, जब वह घर पर नहीं थे। पड़ोसी दीपा बिष्ट ने फोन करके भूपाल सिंह को घर में चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई, तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था, गहने और नकदी गायब थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि घर के बेड पर एक प्लेट में मैगी मिली। किचन में जाकर देखा गया तो पता चला कि चोरों ने मैगी बनाकर बेडरूम में खाई थी। पहले गैंग ने घर की रेकी की थी और फिर उसे निशाना बनाया।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
21 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
14 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines