Lucknow-Kanpur Expressway Toll: 14 जुलाई से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शुरू होगी टोल वसूली, कार से सफर के लिए ढीली करनी होगी जेब, जानें पूरा किराया

14 जुलाई 2026 से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू होगी. कार चालकों को एक तरफ के सफर के लिए ₹275 चुकाने होंगे, जबकि सालाना FASTag पास वाले नियमित यात्रियों को विशेष रियायत का लाभ मिलेगा. यहां जानिए टोल की नई दरें.

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे टोल टेक्स. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

खबर की मुख्य बातें:

  • 14 जुलाई 2026 से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू होगी.
  • कार, जीप और वैन चालकों को एक तरफ के सफर के लिए ₹275 चुकाने होंगे.
  • सालाना FASTag पास वाले वाहन चालक कम शुल्क में एक्सप्रेसवे का लाभ उठा सकेंगे.
  • एनएचएआई शुरुआती कुछ महीनों तक स्वयं टोल संचालन करेगा.

लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने वाले नए एक्सप्रेसवे पर अब सफर पूरी तरह टोल आधारित होने जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद 14 जुलाई 2026 से टोल शुल्क लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मार्ग का उपयोग करने वाले सभी वाहन चालकों को तय शुल्क का भुगतान करना होगा, ताकि वह सुविधाजनक इस नए चमचमाती सड़क का इस्तेमाल कर सकें. हालांकि जिन लोगों के पास सालाना FASTag पास होगा, उन्हें विशेष रियायत का लाभ भी मिलेगा और वह कम वक्त में अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे. आइए जानते हैं टोल का पूरा गणित और कितना खास है ये एक्सप्रेसवे?

विज्ञापन

कार वालों को कितना देना होगा टोल?

एनएचएआई की ओर से जारी प्रस्तावित दरों के अनुसार कार, जीप और वैन से एक्सप्रेसवे पर एक तरफ की यात्रा के लिए ₹275 टोल देना होगा. अगर कोई वाहन चालक 24 घंटे के भीतर वापसी करता है तो उसे ₹415 का शुल्क देना पड़ेगा. वहीं मासिक 50 सिंगल ट्रिप के लिए लगभग ₹9,220 का शुल्क तय किया गया है, इसी तरह हल्के वाणिज्यिक वाहनों, बसों, ट्रकों और मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए भी अलग-अलग टोल दरें निर्धारित की गई हैं. नई दरों की सूची उद्घाटन से पहले सभी टोल प्लाजा पर प्रदर्शित कर दी जाएगी.

63 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे से घटेगा सफर का समय

विज्ञापन

करीब 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए 63 किलोमीटर लंबे छह लेन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को भविष्य में जरूरत पड़ने पर आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा. एनएचएआई का दावा है कि इस मार्ग से दोनों शहरों के बीच यात्रा पहले की तुलना में काफी तेज, सुरक्षित और आरामदायक होगी. जहां पहले इस दूरी को तय करने में थकाऊ सफर और जाम का सामनाकरना पड़ता था, अब वह परेशानी खत्म हो जाएगी. एक्सप्रेसवे पर शिवपुरा (खांडेदेव), बनी, अमरसास और आजाद चौक सहित कई आधुनिक टोल प्लाजा बनाए गए हैं. यहां ऑटोमैटिक स्कैनिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे वाहन बिना लंबी कतार में लगे आसानी से गुजर सकेंगे.

सालाना FASTag पास से मिलेगा बड़ा फायदा

विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नियमित यात्रियों के लिए ₹3,075 का सालाना FASTag पास उपलब्ध कराता है. इस पास के जरिए एक साल में 200 ट्रिप तक यात्रा की जा सकती है, जिससे प्रति टोल यात्रा का खर्च काफी कम हो जाता है. एनएचएआई के अनुसार यह सुविधा देशभर के 1,150 से ज्यादा राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर लागू है. जो लोग लखनऊ और कानपुर के बीच अक्सर सफर करते हैं, उनके लिए यह पास काफी किफायती विकल्प साबित हो सकता है.

टोल लागू होने से पहले जान लें नई दरें

अगर आप 14 जुलाई के बाद लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टोल शुल्क और FASTag की स्थिति पहले ही जांच लें. पर्याप्त FASTag बैलेंस रखें ताकि टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की परेशानी न हो. एनएचएआई शुरुआती दो से तीन महीनों तक स्वयं टोल संचालन करेगा और बाद में यातायात की स्थिति का आकलन करने के बाद संचालन के लिए अलग टेंडर जारी किया जाएगा. नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को तेज और बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा, लेकिन सफर की लागत भी पहले से अधिक हो जाएगी.

विज्ञापन
वाहनों की श्रेणीएकल यात्रा24 घंटे में वापसी50 सिंगल ट्रिप (मासिक)
कार / जीप / वैन₹275₹415₹9,220
हल्के वाणिज्यिक वाहन (LCV)₹445₹670₹14,890
बस / ट्रक₹935₹1,405₹31,200
मल्टी एक्सल वाणिज्यिक वाहन₹1,020₹1,530₹34,040

नोट: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ये प्रस्तावित टोल दरें 14 जुलाई 2026 से लागू होने की तैयारी है. वार्षिक FASTag पास रखने वाले नियमित यात्रियों को अलग रियायत का लाभ मिलेगा.  यह सूची एनएचएआइ द्वारा उपलब्ध कराई गई है.

मुख्य निष्कर्ष:-14 जुलाई 2026 से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू हो जाएगी. कार चालकों को एक तरफ के सफर के लिए ₹275 टोल देना होगा, जबकि सालाना FASTag पास रखने वाले नियमित यात्रियों को रियायती शुल्क का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ