Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस दौरान अफसरों ने बेसन, घी, मोतीचूर के लड्डू, घेवर और समोसा समेत 7 चीजों के नमूने लिए गए। एडीजे मंजुला सरकार, उनकी बहन और नौकरानी की तबीयत खराब हो गई। मामले में एडीजे ने थाने में मामला भी दर्ज कराया है।
जज और उनके परिवार के बीमार होने से खाद्य विभाग हरकत में आया और मामले में स्वतः संज्ञान लिया। मुख्य खाद्य अधिकारी भी अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मिठाई दुकान संचालक ने अपना लाइसेंस दिखाया। ऐसे में टीम ने लड्डू बनाने में काम आने वाली सामग्री के नमूने भी लिए। जिसमें बेसन, घी, मोतीचूर लड्डू, घेवर, समोसा में इस्तेमाल होने वाले सैंपल लिए। फिलहाल विभागीय अधिकारियों ने सभी नमूने जांच के लिए लैब में भिजवाए हैं।
ये भी पढ़ेंः 2 बहनों का इकलौता भाई, सेहरा बांधने की थी तैयारी…शहीद कैप्टन ने मां से की थी आखिरी बात
जज की तबीयत हुई खराब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को एडीजे कोर्ट के जज मंजुला सरकार ने गोमती नगर स्थित एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान से बूंदी के लड्डू, घेवर, समोसा आदि खरीदे थे। इसके बाद ये मिठाइयां जज, उनकी बहन और नौकरानी ने खाई थी। मिठाई खाने के बाद तीनों की तबीयत खराब हो गई। तीनों को इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोलकाता जैसा कांड, नर्स से झाड़ियों में रेप, हत्या के बाद लूट…इस गलती से पकड़ा गया दरिंदा
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines