Lucknow Housing Scheme: लखनऊ में घर और जमीन खरीदने का सुनहरा मौका! CM योगी लॉन्च करेंगे दो नई स्कीम, जानें बुकिंग की तारीख और प्लॉट के दाम

Lucknow Housing Scheme: लखनऊ में प्लॉट खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है. सीएम योगी 30 जून को एलडीए की दो मेगा योजनाएं लॉन्च करेंगे, जिसके तहत वरुण विहार और नैमिष नगर में 3100 प्लॉट मिलेंगे.

Lucknow LDA Housing Scheme CM Yogi to launch

लखनऊ में घर बनाने के लिए सीएम योगी की बड़ी योजना क्या है?

LDA Housing Scheme: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने सपनों का घर या प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) शहर में अपनी दो नई और बहुत बड़ी आवासीय योजनाएं लेकर आ रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 30 जून को इन दोनों मेगा प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और भव्य शुभारंभ कर सकते हैं. एलडीए की तरफ से वरुण विहार और नैमिष नगर नामक इन दोनों योजनाओं के लिए जमीन की कीमतें भी आधिकारिक तौर पर तय कर दी गई हैं. इस घोषणा के बाद से लखनऊ में प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

वरुण विहार और नैमिष नगर में मिलेंगे 3100 से ज्यादा प्लॉट

एलडीए इन दोनों नई योजनाओं के अंतर्गत कुल मिलाकर 3100 से ज्यादा आवासीय भूखंडों यानी प्लॉट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत करने जा रहा है. इन प्लॉटों का आकार 72 वर्गमीटर से लेकर 450 वर्गमीटर तक का होगा, जिससे हर बजट के लोग आवेदन कर सकेंगे. कीमत की बात करें तो वरुण विहार योजना में प्लॉट की दर 3000 रुपये प्रति वर्गफुट तय की गई है, जहां पहले चरण में 1926 प्लॉटों की बुकिंग खुलेगी. वहीं, नैमिष नगर योजना में प्लॉट की दर 3200 रुपये प्रति वर्गफुट रखी गई है, जिसमें 1179 भूखंडों के लिए रजिस्ट्रेशन खोला जाएगा. एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है.

विज्ञापन

संपत्तियों को फ्री-होल्ड कराने के लिए एलडीए का विशेष शिविर शुरू

प्लॉट की नई योजनाओं के साथ-साथ एलडीए अपनी पुरानी किराये की संपत्तियों के फ्री-होल्ड निबंधन और ट्रांसफर की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन भी कर रहा है. एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव के मुताबिक, पेपर मिल कॉलोनी की संपत्तियों के लिए 17 और 18 जून को प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में कैंप लगाया जा रहा है. इसके अलावा रेंट विभाग की अन्य योजनाओं से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए 19, 20 और 22 जून को कैंप लगेगा. इसके लिए लोग यूको बैंक से बुकलेट ले सकते हैं या जनहित सेवा पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

अनाधिकृत लोग परिसर से खदेड़े गए

दूसरी तरफ, सरकारी दफ्तरों में अनुशासन और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है. वृंदावन योजना स्थित आवास विकास परिषद के कार्यालय में अपर आवास आयुक्त और सचिव ने अचानक औचक निरीक्षण किया. इस दौरान कई सरकारी कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, जिनसे लिखित में जवाब मांगा गया है. इसके साथ ही दफ्तर परिसर में घूम रहे बाहरी और अनाधिकृत लोगों को चिन्हित करके तुरंत बाहर खदेड़ दिया गया. अधिकारियों ने कड़े निर्देश जारी करते हुए साफ कहा है कि सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा और अनुशासन के मामले में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ