हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाकुंभ में हिंदू पति की 2 मुस्लिम बीवियां वायरल…जानें कैसे हुआ प्यार और शादी?

Tarun Sana Fiza Love Story: महाकुंभ में एक हिंदू युवक तरुण अपनी दोनों मुस्लिम बीवियों सना और फिजा के साथ स्नान करने पहुंचा। तीनों ने अपनी प्रेम कहानी और शादी के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि तीनों एक साथ कैसे हुए और तीनों एक साथ किस तरह की जिंदगी बिता रहे हैं?

विज्ञापन
Tarun, Sana, Fiza

Hindu Man Visited Mahakumbh With 2 Muslim Wife: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में आए दिन नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं, खासकर वे लोग नजर आ रहे हैं, जो किसी न किसी तरह औरों से अलग हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। खूबसूरत आंखों वाली माला बेचने महाकुंभ में आई मोनालिसा के बाद हैरी पॉटर जैसा दिखने वाला लड़का वायरल हुआ। अब एक युवक वायरल हो रहा है, जिसकी 2 बीवियां हैं, लेकिन युवक वायरल इसलिए हुआ, क्योंकि वह हिंदू है और उनकी दोनों बीवियां मुस्लिम हैं। युवक अपनी दोनों बीवियों को लेकर महाकुंभ में स्नान करने आया और पूछे जाने पर तीनों ने अपनी लव स्टोरी और शादी को लेकर बात की। आइए जानते हैं कि तीनों की कहानी क्या है?

सोशल मीडिया पर तीनों के वीडियो वायरल

फेसबुक पर वायरल वीडियो के अनुसार, युवक का नाम तरुण गुप्ता है। उसकी दोनों बीवियों का नाम सना और फिजा है। तरुण दोनों से प्यार करते हैं और उन्होंने दोनों से निकाह नहीं, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से शादी की। तरुण ने दोनों का नाम अपनी पीठ पर गुदवाया हुआ है। तीनों एक साथ खुशी-खुशी एक ही घर में लखनऊ में रहते हैं। तीनों एक दूसरे के दोस्त भी हैं और तरुण की दोनों बीवियां बहनों की तरह मिलजुलकर रहती हैं। दोनों नमाज पढ़ती हैं और हिंदू धर्म को भी मानती हैं। हिंदू मंत्र और भजन गाती हैं। सिंदूर भी लगाती हैं। दोनों हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं और तीनों अयोध्या राम मंदिर भी जा चुके हैं। दोनों बीवियां एक समय पर गर्भवती हुई थीं, लेकिन एक का किसी कारण से गर्भपात हो गया था। दूसरी का बच्चा हुआ, जिसकी देखभाल तीनों मिलकर करते हैं।

विज्ञापन

 

कैसे हुई तरुण की सना और फिजा की शादी?

वायरल वीडियो में तरुण ने बताया कि उनकी मुलाकात कंप्यूटर सेंटर में काम करते हुए साल 2016 में सना से हुई थी। एक साल की दोस्ती के बाद तरुण ने सना को शादी के लिए प्रपोज किया था, जो एक्सेप्ट हो गया और साल 2022 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। 3 साल वर्क फ्रॉम होम करने के बाद तरुण सेंटर पर आए तो उनकी मुलाकात साल 2023 में फिजा से हुई जो, IAS की तैयारी कर रही थी। तरुण को फिजा पसंद आई और उससे शादी की इच्छा जताई। उन्होंने सना से बात की तो दोनों का खूब झगड़ा हुआ, लेकिन काफी समझाने के बाद सना शादी के लिए मान गई। फिर साल 2023 में तरुण ने फिजा से शादी कर ली। आज तीनों खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ शादी निभा रहे हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola